फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU Teachers' Association warns of agitation within four weeks if gratuity is not paid

Lucknow News: केजीएमयू शिक्षक संघ ने ग्रेच्युटी न मिलने पर चार सप्ताह में आंदोलन की दी चेतावनी

Mon, 02 Mar 2026 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
KGMU Teachers' Association warns of agitation within four weeks if gratuity is not paid
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू शिक्षक संघ ने ग्रेच्युटी की सुविधा न मिलने पर चार सप्ताह में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ ने शनिवार को हुई आम सभा की बैठक में यह फैसला लिया। इसके साथ ही पिछले कुछ समय से केजीएमयू में हो रहे हंगामा-बवाल पर केजीएमयू प्रशासन और कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद के प्रति एकजुटता व्यक्त की।
विज्ञापन

बैठक में संघ ने ग्रेच्युटी संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए राज्य सरकार के साथ अपने प्रयासों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त मुख्य सचिव और चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मुलाकात करेगा। संघ ने संकल्प लिया है कि यदि चार सप्ताह के भीतर मामला हल नहीं होता है, तो वे शांतिपूर्ण और समयबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में एसपीएम के प्रोफेसर डॉ. शिवेंद्र कुमार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उनके शोक संतप्त परिवार को सहयोग देने के लिए प्रत्येक संकाय सदस्य स्वेच्छा से एक दिन का वेतन दान करेगा। संघ ने पैथोलॉजी विभाग में एक रेजिडेंट के आत्महत्या के प्रयास से संबंधित घटनाओं के बाद पिछले दो महीनों में उनके दृढ़ रुख की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed