{"_id":"c2f5416f1570b3ad1d93decdf22b14c6","slug":"kgmu-students-convocation-dress-code-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले रंग की जोधपुरी जैकेट में दिखेंगे यूपी के ये डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले रंग की जोधपुरी जैकेट में दिखेंगे यूपी के ये डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Nov 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू के दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को कुलपति प्रो. रविकांत ने 20 दिसंबर को दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए ड्रेस कोड जारी कर दिया।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. रविकांत ने बताया कि राज्यपाल राम नाईक कुलाधिपति के तौर पर व सीएम अखिलेश यादव मुख्य अतिथि होंगे। बताया कि जॉर्जियन होने की डिग्री लेने जा रहे लड़के काले रंग की पूरी आस्तीन की जैकेट पहनेंगे।
विज्ञापन
इसमें काले रंग की पैंट, काला जूता और काले मोजे के साथ नैरो शॉल गले में रहेगा। लड़कियों के लिए भी काले रंग का कोट, पीले रंग शेड की साड़ी और नैरो शॉल का ड्रेस कोड है।
विज्ञापन
करीब 350 स्टूडेंट को राज्यपाल और मुख्यमंत्री अपने हाथ से डिग्री देंगे। लड़कों का नेतृत्व प्रो. एके श्रीवास्तव और लड़कियों का नेतृत्व प्रो. मधुमति गोयल करेंगी। दीक्षांत से पहले दोनों अधिकारी सभी स्टूडेंट की फुल ड्रेस रिहर्सल कराएंगे।