फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU's foundation day will be celebrated on 21 december.

केजीएमयू का स्थापना दिवस समारोह 21 को, तैयारियां शुरू

Mon, 16 Dec 2019 03:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Dec 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
KGMU's foundation day will be celebrated on 21 december.
प्रतीकात्मक तस्वीर

केजीएमयू का 115वां स्थापना दिवस समारोह 21 दिसंबर को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस समारोह में करीब सौ छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविंद माथुर होंगे। इसके अलावा राज्यपाल को भी आमंत्रण भेजा गया है। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों की ओर से लिखित पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी सूची तैयार की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन ‘रेपसोडी’ का धमाल

सह मीडिया प्रभारी डॉ. शीतल वर्मा ने बताया कि केजीएमयू में रेपसोडी 21 दिसंबर को शाम तीन बजे से शुरू होगा। पहले दिन नुक्कड़ नाटक, डीजे आदि का आयोजन होगा। 22 को सुबह नौ बजे डॉक्युमेंट्री दिखाई जाएगी। सुबह 10 बजे कुलपति कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद सोलो सॉन्ग, ग्रुप सॉन्ग, ग्रुप डांस होगी। शाम चार बजे फैकल्टी से जुड़े इवेंट होंगे। 23 दिसंबर को सुबह नौ बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे और शाम चार बजे तक चलेगा। 24 दिसंबर को सुबह नौ बजे कार्यक्रम शुरू होगा। दोपहर 12 बजे चार दिवसीय समारोह का समापन होगा।

इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान होने वाले विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। रेपसोडी में हिस्सा लेने वाले छात्र दिन-रात तैयारी में जुटे हुए हैं।

19 को विदाई समारोह

2016 बैच के छात्रों की ओर से 19 दिसंबर को कलाम सेंटर में 2015 बैच के छात्रों को विदाई दी जाएगी। विदाई समारोह कलाम सेंटर में होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वरिष्ठ छात्रों को बधाई देने के लिए जूनियर बैच के छात्र तैयारियों में जुटे हैं। रविवार को परिसर में विभिन्न स्थानों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed