Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU News

Lucknow News: जन्म से खराब था फेफड़ा, केजीएमयू के डॉक्टरों ने बचाई जान

Mon, 15 Dec 2025 05:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
KGMU News
केजीएमयू के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी करके बचाई 11 महीने के बच्चे की जान
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डॉक्टरों ने 11 महीने के बच्चे की जटिल सर्जरी करके उसे नया जीवन दिया है। रायबरेली निवासी यह बच्चा जन्म से ही सांस फूलने की समस्या से ग्रसित था। इसकी वजह से उसे एक अन्य सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ा। केजीएमयू में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने बच्चे की सर्जरी की है। अब वह स्वस्थ है।
विज्ञापन

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. जेडी रावत ने बताया कि रायबरेली के सिक्काखेड़ा निवासी राम अचल मौर्य के 11 महीने के बच्चे विराट मौर्य को जन्म से ही सांस फूलने की समस्या थी। एक महीने पहले खांसी और बुखार की वजह से सांस लेने की समस्या बढ़ गई और वह दूध भी नहीं पी पा रहा था। ऐसे में घरवाले उसे लेकर रायबरेली के प्रमुख चिकित्सा संस्थान लेकर गए। वहां बच्चे के आठ दिनों तक वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। जांच करने पर डॉक्टरों ने फेफड़े में समस्या होने की बात बताई। सर्जरी की जरूरत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू रेफर कर दिया। यहां एक्सरे और एमआरई जांच में पता चला कि बच्चे का बायां फेफड़ा खराब है। इसके बाद तीन दिसंबर को दूरबीन विधि से बच्चे की सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद वेंटिलेटरी देखभाल बाल रोग विभाग के डॉ.एसएन सिंह और डॉ.शालिनी त्रिपाठी के मार्गदर्शन में की गई।
विज्ञापन




तीन घंटे चली सर्जरी

प्रो. रावत ने बताया कि ऑपरेशन तीन घंटे चला। इतने छोटे बच्चे की सर्जरी करना काफी चुनौतीपूर्ण था। जरा सी असावधानी होने पर बच्चे की जान को खतरा था। सर्जरी करके फेफड़े का खराब हिस्सा निकाला गया। सर्जरी के बाद बच्चे को तीन दिनों तक वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। सोमवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने ऑपरेशन करने वाली पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑपरेशन टीम
प्रो. जेडी रावत, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. कृति पटेल, डॉ.मनीष राजपूत, एनेस्थीसिया से डॉ. सतीश वर्मा, नर्सिंग स्टाफ अंजू वर्मा, संजय और डॉली गौतम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed