फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU got A double plus grade in NAAC inspection

Lucknow News: केजीएमयू को नैक के निरीक्षण में मिला ए डबल प्लस ग्रेड

Sat, 09 Aug 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
KGMU got A double plus grade in NAAC inspection
केजीएमयू को नैक के निरीक्षण में मिला ए डबल प्लस ग्रेड
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन परिषद (नैक) के निरीक्षण में ए डबल प्लस ग्रेड हासिल हुआ है। विश्वविद्यालय में 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच नैक की टीम ने निरीक्षण किया था। इससे पहले केजीएमयू ने वर्ष 2023 में नैक निरीक्षण कराया था। इसमें उसे ए प्लस ग्रेड हासिल हुआ था।
विज्ञापन


केजीएमयू की कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद की पहल पर विश्वविद्यालय ने नैक में पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। शुक्रवार को इसका परिणाम जारी हो गया। इस बार केजीएमयू को नैक में सर्वोच्च ग्रेड ए प्लस-प्लस हासिल हुआ है। विश्वविद्यालय को 3.67 अंक हासिल हुए हैं। केजीएमयू अब राजधानी का चाैथा संस्थान बन गया है जिसे नैक में ए प्लस-प्लस ग्रेड हासिल हुआ है। इससे पहले पीजीआई, लविवि और बीबीएयू को नैक में सर्वोच्च रैंक मिल चुकी है। कुलपति ने इसके लिए आईक्यूएसी टीम के प्रो. राजीव गर्ग समेत पूरी टीम को बधाई दी है। कुलपति ने इसके लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन


मूल्यों के मामले में केजीएमयू सबसे ऊपर
नैक का निरीक्षण सात बिंदुओं पर किया जाता है। इनके लिए कुल चार अंक निर्धारित हैं। इसमें कॅरिकुलर आस्पेक्ट, टीचिंग लर्निंग एंड एवैल्यूएशन, रिसर्च इनोवेशन एंड एक्सटेंशन, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लर्निंग रीसोर्स, स्टूडेंट सपोर्ट एंड प्रोग्रेसन, गर्वनेंस, लीडरशिप एंड मैनेजमेंट और इंस्टीट्यूशनल वैल्यूज एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज शामिल हैं। इन बिंदुओं में से सबसे ज्यादा चार अंक संस्थान को संस्थागत मूल्य और सर्वोत्तम प्रथाओं के मामले में सबसे ज्यादा अंक हासिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध और नवाचार में अभी और सुधार की जरूरत
केजीएमयू ने भले ही नैक में एक प्लस-प्लस ग्रेड हासिल किया हो, लेकिन अभी भी शोध और नवाचार के मामले में सुधार की गुंजाइश है। केजीएमयू को शोध और नवाचार के मामले में 3.47 अंक मिले हैं। बाकी सात बिंदुओं ये सबसे कम है।

जानिए बिंदुवार मिले अंकों का ब्योरा (अधिकतम अंक-4)

बिंदु अंक
1. कॅरिकुलर आस्पेक्ट- 3.87

2. टीचिंग लर्निंग एंड एवैल्यूएशन- 3.52
3. रिसर्च इनोवेशन एंड एक्सटेंशन - 3.47

4. इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लर्निंग रीसोर्स- 3.81
5. स्टूडेंट सपोर्ट एंड प्रोग्रेसन- 3.53

6. गर्वनेंस, लीडरशिप एंड मैनेजमेंट- 3.9
7. इंस्टीट्यूशनल वैल्यूज एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज- 4

कुल - 3.67
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed