{"_id":"63181c5b3067fc2861346198","slug":"kgmu-employees-call-off-their-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: केजीएमयू कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार वापस, मरीजों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: केजीएमयू कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार वापस, मरीजों को मिली राहत
Wed, 07 Sep 2022 09:53 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Sep 2022 09:53 AM IST
सार
कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे केजीएमयू के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया है। इस फैसले से मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार के कारण मरीजों व उनके परिजनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर चल रहा कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने बुधवार सुबह वापस ले लिया। इसके बाद केजीएमयू में ओपीडी के साथ ही अन्य सभी सेवाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
कर्मचारी परिषद के अनुसार एसीएस चिकित्सा शिक्षा और उप मुख्यमंत्री ने इसको लेकर मुख्यमंत्री से कर्मचारी की एकमात्र मांग संवर्गीय पुनर्गठन पर वार्ता की थी। इस पर उनकी सहमति मिल गई।
विज्ञापन
एसीएस चिकित्सा शिक्षा व एसीएस वित्त को इस बारे में निर्देशित कर दिया गया है। इसके बाद कर्मचारी परिषद की कुलसचिव व कुलपति मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और प्राक्टर के साथ एसीएस चिकित्सा शिक्षा के आवास पर बैठक हुई।
विज्ञापन
जिसमें एसीएस चिकित्सा शिक्षा ने एक माह में कर्मचारियों के लंबित 33 कैडर का शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया। इसको देखते हुए कर्मचारी परिषद का आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।