फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kgmu doctors save life of critical patient and her twince infant

गंभीर थी गर्भवती, प्रसव के बाद थम गई धड़कन, डॉक्टरों ने बचा ली जिंदगी

Fri, 22 Oct 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
kgmu doctors save life of critical patient and her twince infant
लखनऊ। केजीएमयू में अति गंभीर हालत में भर्ती हुई गर्भवती को डॉक्टरों ने नई जिंदगी दी। सीवियर प्रीएकलम्पसिया से ग्रस्त मरीज का बीपी बहुत कम हो गया था। इससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगी थी और गर्भस्थ बच्चों की भी जान का खतरा पैदा हो गया था। चिकित्सकों ने इमरजेंसी में सिजेरियन प्रसव कराया और महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद आईसीयू में पहुंची तो हार्ट ने काम करना बंद कर दिया। जांच में पता चला कि दिल के आसपास पानी भर गया है। इसके बाद आधा घंटे तक सीपीआर देकर उसकी जान बचाई गई।
विज्ञापन

क्वीन मेरी अस्पताल में गत 10 अक्तूबर को चेकअप के लिए गर्भवती सोनू वर्मा (22) आई थी। डॉक्टरों ने जांच की तो उसकी रिपोर्ट गड़बड़ मिली। इस पर उसे भर्ती कर लिया। रात में उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। डॉ. मंजुलता ने रात में प्रसव कराया तो उसे जुड़वा बच्चे हुए। डिलीवरी के बाद बीपी कम होने के साथ उसके हार्ट ने भी काम करना बंद कर दिया। ब्लड प्रेशर कम होने और शरीर में ऑक्सीजन की कमी से मरीज को वेंटिलेटर पर एनेस्थीसिया की आईसीयू-2 में शिफ्ट किया गया। वहां पहुंचने पर अल्ट्रासाउंड करके देखा गया तो पता चला कि हार्ट के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। इसे पेरीकॉर्डियल इफ्यूजन होलते हैं। इसकी इसकी वजह से बीपी बहुत कम हो जाने से हार्ट रुक गया था। हार्ट को सीपीआर देकर शुरू कराया गया और हार्ट से पानी निकाला गया। धीरे धीरे ब्लड प्रेशर बढ़ने लगा। शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ने लगी। किडनी भी काम करने लगी। प्रसूता को तीसरे दिन वेंटिलेटर से बाहर निकाला गया। हाई फ्लो ऑक्सीजन मशीन पर रखा गया। गुरुवार को महिला की हालत में सुधार हो गया। अब उसे डिस्चार्ज करने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

इन डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई
महिला को नई जिंदगी देने में डॉ. विपिन सिंह, डॉ. बीबी कुशवाहा, डॉ प्रज्ञा, डॉ. तेजश्री, डॉ. सुमेधा, डॉ. कुलदीप, डॉ. कनिका, डॉ. तृप्ति, डॉ. आयुषी पांडेय, डॉ. अस्मिता, वार्ड मास्टर हरेराम, नर्सिंग स्टाफ राकेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed