फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU doctor resigned from his post

केजीएमयू में थायराइड व मधुमेह के इलाज पर संकट

Sat, 06 Jul 2019 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
KGMU doctor resigned from his post
मेडिकल इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के एकमात्र एसोसिएट प्रोफेसर का इस्तीफा, केजीएमयू में थाइरॉइड व मधुमेह के इलाज पर संकट
विज्ञापन

केजीएमयू में मधुमेह, थायरॉइड, बच्चों में होने वाली ग्रोथ डिसऑर्डर, मेटाबॉलिक बोन डिजीज और पुरुषों में होने वाली फर्टिलिटी संबंधी बीमारियों का इलाज मुश्किल हो जाएगा। मेडिकल इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के एक मात्र एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मधुकर मित्तल ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में यह विभाग बंदी के कगार पर पहुंच गया है। हालांकि इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो केजीएमयू प्रशासन उन्हें मनाने में लगा है, लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं हैं।
इन मरीजों की बढे़ंगी मुश्किलें : सप्ताह में दो दिन चलने वाली मेडिसिन इंडोक्राइनोलॉजी विभाग की हर ओपीडी में आठ सौ से एक हजार मरीज पहुंचते रहे हैं। यहां पूरे प्रदेश के मरीज होते हैं। नेपाल, मध्य प्रदेश के भी तमाम मरीज यहां आते रहे हैं। वहीं दूसरे विभागों के साथ ही क्वीनमेरी से भी महिलाओं को हार्मोनल डिजीज में परामर्श लेने के लिए डॉ. मित्तल के पास रेफर किया जाता है। डॉ. मित्तल के जाने के बाद इन मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

अब पीजीआई एक मात्र विकल्प
सिविल, लोहिया और बलरामपुर अस्पताल में मेडिकल इंडोक्राइनोलॉजी का कोई चिकित्सक नहीं है। लोहिया संस्थान में सिर्फ एक डॉक्टर हैं। ऐसे में मरीजों के पास एक मात्र विकल्प एसजीपीजीआई बचता है, लेकिन वहां एक दिन में सिर्फ 40 मरीज देखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...इसलिए तो नहीं दिया इस्तीफा
मेडिकल इंडोक्राइनोलॉजी विभाग में दो सीनियर रेजीडेंट हैं। विभाग के पास 30 बेड हैं। हालांकि अभी तक इस विभाग को नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिल पाया है। इस वजह से यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा था। डॉ. मित्तल लगातार इसके लिए प्रयास कर रहे थे। उनकी ओपीडी में आने वाले तमाम मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें भर्ती किया जाना जरूरी थी। व्यवस्थाएं न मिलना भी डॉ. मित्तल के इस्तीफे की एक वजह बताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में डॉ. मित्तल ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

निजी कारणों से दिया इस्तीफा
डॉ. मधुकर मित्तल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दे दिया है। केजीएमयू प्रशासन इस्तीफे पर विचार करेगा। फिर उसे कार्यपरिषद में रखा जाएगा। अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।
-राजेश कुमार राय, कुलसचिव, केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed