फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU convocation on 21 december

केजीएमयू का दीक्षांत समारोह 21 को, राष्ट्रपति को भेजा न्यौता

Wed, 02 Dec 2020 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
KGMU convocation on 21 december
70 से अधिक डॉक्टरों को मिलेगा मेडल
विज्ञापन

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) का दीक्षांत समारोह 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को न्योता भेजा गया है। समारोह में 70 से अधिक डॉक्टरों को मेडल मिलेगा। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग प्रोफेसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांइटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होने वाले 16 वें दीक्षांत समारोह में करीब 15 एलुमनाई भी हिस्सा लेंगे।

1000 सीट वाले हॉल में होने वाले समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पूरी तरह से किया जाएगा। डीन डॉ. उमा सिंह ने बताया कि मेधावियों की सूची तैयार कराई जा रही है। इसके लिए सभी संकायों से सूची मांगी गई है। इसमें एमबीबीएस, बीडीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी कोर्स के मेधावियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। केजीएमयू के सबसे प्रतिष्ठित हीवेट और चांसलर मेडल के लिए कमेटी की बैठक हो चुकी है। इस बार 70 से अधिक डॉक्टरों को मेडल मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed