{"_id":"6673e7a669b81c239d09bd7c","slug":"kgmu-carelessness-of-doctor-kills-a-child-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: डॉक्टर की लापरवाही ने ली बच्ची की जान, पिता का आरोप- फोन में बिजी था डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: डॉक्टर की लापरवाही ने ली बच्ची की जान, पिता का आरोप- फोन में बिजी था डॉक्टर
Thu, 20 Jun 2024 01:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:56 PM IST
सार
केजीएमयू में डॉक्टर की लापरवाही ने एक डेढ़ महीने की बच्ची की जान ले ली। बच्ची के पिता ने कहा कि टीका लगाने के दौरान डॉक्टर फोन पर बिजी थे और गलत टीका लगा दिया।
विज्ञापन
मृतक बच्ची व पीड़ित पिता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केजीएमयू में भर्ती एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह डेढ़ महीने की थी। पिता ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान डॉक्टर फोन पर बिजी थे। गलत वैक्सीन लगाने से बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
त्रिवेणी नगर निवासी बच्ची के पिता पवित्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मेरी बेटी डेढ़ महीने की थी। बुधवार को उसे टीका लगवाने के बाद घर लेकर गए तो रात में हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
जिस पर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उनका कहना है कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ थी और टीका लगाने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई।