फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU blocked professional blood doner.

अब अपने परिवार को भी खून नहीं दे सकेंगे पेशेवर रक्तदाता, केजीएमयू के ब्लड बैंक ने किया ब्लॉक

Tue, 07 Jan 2020 05:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Jan 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
KGMU blocked professional blood doner.
प्रतीकात्मक तस्वीर

पेशेवर रक्तदाताओं पर लगाम लगाने के लिए केजीएमयू प्रशासन ने नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत पेशेवर रक्तदाता में प्रतिबंधित किए गए 175 लोग अपने परिवारीजनों को भी खून नहीं दे पाएंगे।

विज्ञापन


केजीएमयू के ब्लड बैंक में बायोमीट्रिक सिस्टम से 175 पेशेवर रक्तदाता पकड़े गए थे। ब्लड बैंक की ओर से अब इन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि चिन्हित पेशेवर रक्तदाताओं को बायोमीट्रिक सिस्टम में ब्लॉक कर दिया गया। इनके नाम के आगे प्रोफेशनल डोनर (पीडी) लिख दिया गया है। ऐसे में ये घर के किसी सदस्य के लिए भी रक्तदान नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


बंद मिले मोबाइल नंबर
चौक थाने में दी गई तहरीर में चीफ प्रॉक्टर ने एक शिकायती पत्र भी दिया था। पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र में दिए गए मोबाइल नंबर बंद मिल रहे हैं। कुछ नंबरों पर बात हुई तो वे दूसरे स्थान के मिले। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने केजीएमयू ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान करने वाले और रक्त लेने वालों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया को भी समझा। सीसीटीवी कैमरे की भी पड़ताल की जा रही है। इसके जरिए उन चेहरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जो खून की दलाली में शामिल हैं।

ब्लड बैंकों को दी चेतावनी

एफएसडीए ने सभी ब्लड बैंकों को चेतावनी भेजी है। इसमें ब्लड डोनेट करने वालों और ब्लड लेने वालों का पूरा ब्योरा रखने का निर्देश दिया गया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार व माधुरी सिंह ने सोमवार को चौक, आलमबाग और सीतापुर रोड स्थित ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया।

इस दौरान पत्रावलियों की जानकारी ली। ब्लड डोनेशन के लिए आने वालों से पूछताछ भी की। हालांकि अभी तक किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed