फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav said: will make Amrit Sarovar a source of income, those who make it attractive will be honored

केशव मौर्य ने कहा : अमृत सरोवर को बनाएंगे आय का जरिया, आकर्षक बनाने वाले प्रधान व अधिकारी होंगे सम्मानित

Wed, 14 Sep 2022 08:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Sep 2022 08:12 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 21 सितंबर को 80 हजार होमगार्ड अमृत सरोवरों पर पौधरोपण करेंगे। प्रत्येक होमगार्ड एक पौधा रोपेगा। इसके लिए मनरेगा से गड्ढे खोदे जाएंगे। सरोवर के पास स्थित सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुंदरीकरण और तारबंदी कराई जाएगी।

विज्ञापन
Keshav said: will make Amrit Sarovar a source of income, those who make it attractive will be honored
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मनरेगा के तहत बनाए जा रहे अमृत सरोवरों को स्थानीय ग्रामीणों की आय का जरिया बनाया जाएगा। आकर्षक सरोवर बनाने वाले ग्राम प्रधानों और ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


विधानभवन स्थित कक्ष में बुधवार को ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को 80 हजार होमगार्ड अमृत सरोवरों पर पौधरोपण करेंगे। प्रत्येक होमगार्ड एक पौधा रोपेगा। इसके लिए मनरेगा से गड्ढे खोदे जाएंगे। सरोवर के पास स्थित सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुंदरीकरण और तारबंदी कराई जाएगी।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने अमृत सरोवरों की डॉक्यूमेंट्री जल्द तैयार कराने, मनरेगा मजदूरों का पहले का भुगतान करने, विद्युत सखी व महिला मेट का ड्रेस कोड बनाने का प्रस्ताव और राशन की दुकान चलाने वाले महिला समूहों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग में रिक्त पदों को जल्द भरने और जांचों का समय पर निस्तारण करने को कहा है। बैठक में ग्राम्य विकास विभाग की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार, ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक भानुचन्द गोस्वामी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed