फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav Prasad Maurya targeted SP-BSP: The history of SP-BSP was of grabbing the land of the poor, lotus will bloom on more than 300 seats

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा पर साधा निशाना : सपा-बसपा का इतिहास गरीबों की जमीन हड़पने का रहा, 300 से अधिक सीटों पर खिलेगा कमल

Fri, 10 Dec 2021 09:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Dec 2021 09:27 AM IST
सार

डिप्टी सीएम गुरुवार को महमूदाबाद में जवाहर लाल नेहरू पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya targeted SP-BSP: The history of SP-BSP was of grabbing the land of the poor, lotus will bloom on more than 300 seats
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा व बसपा का इतिहास गरीबों की जमीनें हड़पने का रहा है। चाहे व्यापारी हो, महिला व युवा सभी का इन पार्टियों ने जमकर उत्पीड़न किया है। प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही गुंडों को उनकी जगह पर पहुंचा दिया है। भाजपा में एक छोटे से छोटा कार्यकर्ता उच्च पदों पर पहुंच जाता है। अन्य पार्टियां सिर्फ अपने परिवार को देखती हैं।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम गुरुवार को महमूदाबाद में जवाहर लाल नेहरू पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने तीन बजे के निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से 4.30 बजे डिप्टी सीएम पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले जिले में 235 करोड़ के 81 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। डिप्टी सीएम ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। वह झूठा प्रचार करके लोगों को गुमराह कर रही है। सपा व बसपा को अतीत की याद दिलाते हुए कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा की सीटें एक चौथाई हो गई थी। इस पर हम 300 से अधिक सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने जातिवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि हम विकास की राजनीति करते हैं। अन्य पार्टियां जातिवाद व धर्म के आधार के वोट मांगती है। सपा व कांग्रेस पर बोलते हुए कहा कि इन पार्टियों में परिवारवाद हावी है। एक ही परिवार के लोगों के हाथ में सत्ता रहती है। भाजपा हर छोटे कार्यकर्ता को बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी देती है। डिप्टी सीएम ने कहा कि इधर सुनने में आ रहा है सपाई गांवों में निकल रहे हैं। वह बोल रहे हैं कि हम सत्ता में आने वाले हैं। आपसे से निपट लेंगे। मैं उनको आगाह कर रहा हूं, सपने देखना भूल जाए। भाजपा फिर से सत्ता में आएगी और जनता की हर समस्या का समाधान करेगी। गुंडई करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान भाजपा के सभी विधायकों ने अपने क्षेत्र की सड़कें बनवाने का पत्र दिया। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी के काम करवाएं जाएंगे। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के कार्यों की तारीफ
डिप्टी सीएम ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की शपथ ली थी। उसके बाद एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। बराबर काम कर रहे हैं। ऐसा कोई प्रधान सेवक आपने देखा है। उन्होंने कहा, आपके भरपूर प्यार की बदौलत ही अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। लोगों को भरपूर बिजली मिल रही है। किसानों को उनके खाते में प्रति वर्ष छह हजार रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में मिल रहे हैं। महिलाओं को धुएं से आजादी मिली है। वह गैस पर आराम से भोजन पका रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed