फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav prasad maurya speaks about assembly election in UP.

'यूपी में अभी चुनाव हो जाएं तो भाजपा को मिलेगा बहुमत'

Sun, 29 May 2016 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 May 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
Keshav prasad maurya speaks about assembly election in UP.
प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि अभी चुनाव हो जाएं तो भी उन्हें पूर्ण बहुमत मिल जाएगा। पार्टी 265 से ज्यादा सीटों पर जीतेगी।

विज्ञापन


मौर्य ने 31 मई तक भाजपा की प्रदेश कमेटी गठित करने की घोषणा की। यह भी बताया कि राज्यसभा और विधानपरिषद के उम्मीदवार 30 मई को नामांकन करेंगे। वह शनिवार को यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस और सपा मिले हुए हैं। चुनाव में सपा द्वारा रायबरेली और अमेठी में उम्मीदवार न उतारना इसका प्रमाण है। कहा कि भाजपा का मुकाबला सपा से ही होगा। कहा कि बसपा लड़ाई से बाहर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा ने किया सपा का समर्थन इसलिए भाजपा हारी

Keshav prasad maurya speaks about assembly election in UP.

इस सवाल पर कि उपचुनाव में भाजपा की पराजय की वजह क्या है? मौर्य ने कहा कि इस चुनाव में बसपा ने सपा का समर्थन किया। सपा और बसपा एक तरह से मिलकर चुनाव लड़े। इसलिए भाजपा हार गई।

शाह की 31 मई तो मोदी की 13 जून को इलाहाबाद में सभा
मौर्य ने बताया कि इलाहाबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 12 व 13 जून को हो रही है। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इलाहाबाद का दौरा करेंगे।

वह 31 मई को वहां किसान रैली को संबोधित करेंगे। कार्यसमिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। वह 13 जून को इलाहाबाद में सभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed