फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   keshav prasad maurya says SP and BSP did not give rights to backwords.

सपा व बसपा ने पिछड़ों का हक मारा: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Sun, 02 Sep 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Sep 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya says SP and BSP did not give rights to backwords.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास की लहर चल रही है। मोदी सरकार ने गरीबों-पिछड़ों के हक को उन तक पहुंचाने का काम किया है। मौर्य शनिवार को यहां विश्वेश्वरैया सभागार में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पाल-बघेल की प्रतिनिधि बैठक में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा, बसपा जैसे जातिवादी दलों ने अपनी-अपनी सरकारों में पिछड़े वर्ग के लोगों की जमकर अनदेखी की। इनका हक मारा। मोदी ने वर्षों से पिछड़ों के साथ हो रहे अन्याय को खत्म किया। पाल व बघेल बिरादरी के कल्याण के लिए केंद्र की मोदी और प्रदेश सरकार ने काफी काम किए।
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि मोदी को रोकने की कोशिश करने वाले पिछड़ों के दुश्मन हैं। वे नहीं चाहते कि केंद्र सरकार की तरफ से पिछड़ा वर्ग आयोग को दिए गए सांविधानिक दर्जा का लाभ पिछड़ों को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा और मोदी भी भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध'

विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पाल व बघेल अहिल्या बाई होल्कर के वंशज हैं, जिन्होंने पूरे भारत में हजारों मंदिर बनवाए। संस्कृति की रक्षा की। भाजपा और मोदी भी भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी, कार्यक्रम प्रभारी बाबू राम निषाद,  प्रदेश मंत्री व कार्यक्रम संयोजक प्रकाश पाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद राजेश वर्मा, समाज कल्याण निर्माण निगम के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed