फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   keshav prasad maurya said SP,BSP and congress is responsible for corruption.

लूट, भ्रष्टाचार का ठेका सपा, बसपा और कांग्रेस के पास : उप मुख्यमंत्री

Wed, 19 Sep 2018 09:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Sep 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya said SP,BSP and congress is responsible for corruption.
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गलत काम करने से लेकर लूट, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग का ठेका सपा, बसपा और कांग्रेस के पास है। सपा बसपा और कांग्रेस की सरकार नोट इकट्ठा करने का काम बखूबी करती है। केंद्र में नरेंद्र मोदी और यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं से जनता में भाजपा के पक्ष में बने माहौल से विपक्षी दल घबराए हैं कि अब उन्हें कभी सत्ता में आने का मौका मिलेगा या नहीं।

विज्ञापन


भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से विश्वेश्वरैया हॉल में बुधवार को आयोजित स्वर्णकार समाज की सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में केशव मौर्य ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने तीन तलाक बिल को मंजूरी देकर मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की पीड़ा को दूर करने का काम किया है। 5 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया। मोदी सरकार ने अपने वादे के अनुरूप पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज सदा से भाजपा के साथ रहा है। भाजपा स्वर्णकार समाज को हरसंभव सहयोग करेगी। बैठक को कैबिनेट मंत्री दारासिंह चौहान, सुधीर सिंह सिद्धू, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन बाबू राम निषाद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्वामी गोपालानंद महाराज, राहुल राज रस्तोगी, श्याम सुंदर सोनी, धनीराम रस्तोगी, कपिल सोनी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस आत्महत्या पर उतारू : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय

keshav prasad maurya said SP,BSP and congress is responsible for corruption.
भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की वापसी को रोकने के लिए कांग्रेस उत्तर प्रदेश में आत्महत्या पर उतारू है। वह सपा-बसपा के सहारे केंद्र में सरकार बनाने का सपना संजोए है। वहीं मायावती को गेस्ट हाउस कांड भूलकर उसी पार्टी के भतीजे के साथ गठबंधन करने में परहेज नहीं है। पांडेय ने कहा कि स्वर्णकार समाज की अपनी विश्वसनीयता है। तमाम बैंक आने के बाद भी स्वर्णकार समाज का विश्वास कायम है। आप चलती-फिरती को-ऑपरेटिव शाखाएं हैं। विकास, सुशासन, गरीबों की कल्याणकारी योजनाएं जारी रखने के लिए 2019 में मोदी को फिर प्रधानमंत्री के पद पर बैठाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed