फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   keshav prasad maurya on development work of yogi government.

अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव का पलटवार, वो सिर्फ सवाल उठाते हैं, काम तो हमने करवाए

Mon, 06 Aug 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Aug 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya on development work of yogi government.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव सिर्फ सवाल उठाते हैं। ढांचागत विकास कार्य तो महज 15 महीनों में योगी सरकार ने करके दिखाए हैं। सपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में 148 पुल मंजूर हुए थे, पर अभी तक हम 171 पुलों को स्वीकृति दे चुके हैं। सड़कों की स्थिति बेहतर करने में भी हम उनसे काफी आगे हैं।

विज्ञापन


लखनऊ के साइंटिफिक कंवेशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में मौर्य ने कहा कि लखनऊ में पहली बार एक साथ 414 करोड़ रुपये की लागत से 6 किलोमीटर लंबे चार एलिवेटेड मार्ग स्वीकृत किए गए हैं। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार, 250 तक की आबादी वाले सभी गांवों तक पक्के मार्गों को मंजूरी दे दी है। इन 1891 राजस्व ग्रामों को संपर्क मार्गों से जोड़ने के लिए 1315 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इसी तरह वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, पक्के मार्गों से वंचित गांवों तक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। दो लेन या उससे ज्यादा चौड़ी सड़कों के 5 किलोमीटर दायरे में बसे हर गांव तक पक्की सड़क पहुंचाई जाएगी। इसके लिए 4350 करोड़ रुपये की लागत की गरीब एवं किसान केंद्रित ‘सबका साथ-सबका विकास ग्राम सड़क योजना’ शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'एक लाख किमी से ज्यादा सड़कें गड्ढामुक्त की'

मौर्य ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि वे योगी सरकार के हर विकास कार्य पर सिर्फ सवाल उठाते हैं। उन्होंने पांच साल में जितनी सड़कों का नवीनीकरण किया, 15 महीनों में उससे 78 प्रतिशत ज्यादा सड़कों का नवीनीकरण किया गया है।

अखिलेश सरकार ने महज 14700 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त किया था, जबकि वर्तमान सरकार 1 लाख 23 हजार 97 किमी लंबी सड़कों को गड्ढामुक्त कर चुकी है। सपा शासन में 10333 किमी सड़कों का नवनिर्माण हुआ था, वहीं हमने 15 महीनों में 10631 किमी सड़कों का नवनिर्माण किया है। प्रत्येक काम गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed