फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   keshav prasad maurya on building ram temple in ayodhya.

अयोध्या में नहीं रखी जाएगी बाबर के नाम की एक भी ईंट: डिप्टी सीएम केशव मौर्य

Fri, 01 Feb 2019 07:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 Feb 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya on building ram temple in ayodhya.
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर चुनाव का नहीं आस्था व श्रद्धा का विषय है। विपक्षी कहते हैं कि भाजपा मंदिर नहीं बनवाना चाहती लेकिन जब केंद्र सरकार न्यायालय से गैर विवादित भूमि मालिकों को वापस करने का अनुरोध करती है तो विपक्षी कहते हैं कि सरकार चुनाव को लेकर मंदिर निर्माण कराना चाहती है। सरकार विधिक प्रक्रिया के तहत अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराएगी। अयोध्या में अब बाबर के नाम की एक भी ईंट नहीं रखी जाएगी।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मौर्य, शुक्रवार को पंत स्टेडियम में अटल बिहारी वाजपेयी राज्य स्तरीय महिला वालीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सियासत में दल का नुकसान हो सकता है लेकिन सरकार देश का नुकसान नहीं होने देगी।
विज्ञापन


गठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को रोकने के लिए सभी लोग एक हो गये हैं। कहते हैं कि मोदी सरकार ने कुछ काम नहीं किया। दरअसल पीएम ने देश में चोरी, बेईमानी व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया तो ये लोग भयभीत हो गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती के स्मारक व अखिलेश के समय के खनन घोटाले की जांच चल रही तो विपक्षी इसे चुनावी कह रहे हैं जबकि ये मामले पहले से दर्ज हैं। इसमें सरकार नहीं बल्कि सीबीआई, ईडी व आईटी व पुलिस अपना कार्य कर रही है। लोगों को डर है कि दोबारा मोदी आएंगे तो वे जेल जाएंगे।

'एक हजार व दो हजार देकर सड़क का शिलान्यास करवाने से विकास नहीं हो जाता'

डिप्टी सीएम ने कहा कि सूबे में 15 साल से बुआ-भतीजे की सरकार रही। कार्य कुछ नहीं हुआ। सिर्फ एक हजार व दो हजार रुपये देकर सड़क का शिलान्यास करवाने से विकास नहीं हो जाता। अब सरकार काम कर रही है तो विपक्षी कह रहे हैं कि सरकार कुछ नहीं कर रही है। मैं भी कहता हूं कि सभी समस्याएं खत्म नहीं हो गईं लेकिन दो साल में अंतर दिख रहा है। अभी तो यह झांकी है पिक्चर अभी बाकी है।

केंद्र व प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों का विकास किया है। बिजली, सड़क की बेहतर व्यवस्था की है। केंद्र सरकार खेलो इंडिया शुरू करके खेल को बढ़ाना चाहती है। चीन के बाद विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाले देश के खिलाड़ी जब पदक से चूक जाते हैं तो सभी का सिर नीचा हो जाता है। खेलों में जब देश आगे बढ़ेगा तो भला यूपी कैसे पीछे रहेगा।

अयोध्या महोत्सव व प्रयागराज के अर्द्घकुंभ की आलोचना करने पर दिया ये जवाब

अयोध्या महोत्सव व प्रयागराज के अर्द्घकुंभ की आलोचना पर उन्होंने कहा कि ये लोग सैफई महोत्सव पर टिप्पणी नहीं करते। लोगों को कुंभ का आमंत्रण देते हुए कहा कि यह तो अर्द्घकुंभ है। सोचिए कि पूर्ण कुंभ पर सरकार कैसी व्यवस्था करेगी। यदि आप लोगों ने केंद्र में मोदी एवं सूबे में योगी सरकार न बनाई होती तो यह संभव नहीं हो पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed