फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya ram mandir: keshav prasad maurya on building ram statue in ayodhya.

राम मंदिर पर ये बोली यूपी सरकार, वेदांती का दावा- दिसंबर में शुरू होगा निर्माण

Sat, 03 Nov 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Nov 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya ram mandir: keshav prasad maurya on building ram statue in ayodhya.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व राम विलास वेदान्ती। - फोटो : amar ujala

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि राम मंदिर मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते पर अयोध्या में विशालकाय राम की प्रतिमा लगाने से हमें कोई नहीं रोक सकता अगर कोई रोकेगा तो हम तो उसे देख लेंगे...।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम अयोध्या का विकास करवा रहे हैं और हमें ऐसा करने से कोई रोक नहीं सकता। दरअसल, अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण के लिए योजना बनाई जा रही है। इनकी लंबाई 151 मीटर हो सकती है। अभी अहमदाबाद में जिस स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की स्थापना की गई है उसकी ऊंचाई 182 मीटर है।
विज्ञापन

 

वहीं, राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष राम विलास वेदान्ती ने कहा कि राम मंदिर निर्माण दोनों पक्षों की रजामंदी से दिसंबर में बिना अध्यादेश लाए शुरू किया जाएगा। जबकि मस्जिद का निर्माण लखनऊ में होगा।

 


अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 151 मीटर लंबी प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देव दीपावली के अवसर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं।'

भाजपा नेता उपाध्याय ने कहा, ‘जहां प्रतिमा की स्थापना की जाएगी, उस जगह का चुनाव मिट्टी परीक्षण के बाद किया जाएगा। संत तुलसीदास घाट के आसपास प्रतिमा बनाये जाने की संभावना है। अधिकारी दो-तीन स्थलों को देख रहे हैं, जिनमें से वे सबसे अच्छी जगह का चुनाव करेंगे।’

भाजपा अध्यक्ष ने कही थी खुशखबरी देने की बात

Ayodhya ram mandir: keshav prasad maurya on building ram statue in ayodhya.
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के लिए योजना बनाई है। दीवाली आने दीजिए, खुशखबरी की प्रतीक्षा कीजिए....।
 

 

डॉ. पांडेय ने मीडिया के बातचीत में कहा कि योगी जी मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ बहुत बड़े संत भी हैं। निश्चितरूप से अयोध्या के लिए उन्होंने कुछ योजना बनाई है। आप समय की प्रतीक्षा कीजिए। मुख्यमंत्री के हाथों योजना सामने आएगी तो अच्छा रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, खुशखबरी लेकर अयोध्या जाएंगे

Ayodhya ram mandir: keshav prasad maurya on building ram statue in ayodhya.

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बयान दिया था कि इस दीपावली पर राम मंदिर मामले पर अच्छी खबर लेकर अयोध्या जाएंगे। उनका कहना है कि राम मंदिर का मुद्दा सैकड़ों साल से चल रहा है। एक तारीख बढ़ने से संतों को धैर्य नहीं खोना चाहिए। वह संतों से इस बारे में बातचीत करेंगे।

योगी ने कहा, वहां मंदिर था, है और रहेगा। हम चाहते हैं कि सर्वसम्मति से इसका हल निकले, अन्यथा और भी विकल्प हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed