{"_id":"59b63b444f1c1be87f8b5c43","slug":"keshav-prasad-maurya-comment-on-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव डिप्रेशन में हैं, उन्हें आराम करना चाहिए: डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव डिप्रेशन में हैं, उन्हें आराम करना चाहिए: डिप्टी सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले को कई सौगातें दे गए। डिप्टी सीएम ने सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा पर अर्जुनपुर पुल का निर्माण कराने, मल्लावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संडीला से मेहंदीघाट तक डबल रोड बनवाने के साथ ही कल्याणी नदी पर करवा में पुल निर्माण का एलान भी किया।
विज्ञापन
इस बाबत प्रशासन को आगे की कार्यवाही शुरू करने को कहा। डीप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसे। कहा, अखिलेश डिप्रेशन में हैं। उन्हें आराम की जरूरत है और आराम करना चाहिए।
विज्ञापन
सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के आवास पर पत्रकार वार्ता में डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने किसी भी भ्रष्टाचारी या अपराधी को बचाने का कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
किसानों की कर्जमाफी की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार मुक्त विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बात अधिकारियों को सुननी होगी।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।