फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   keshav prasad maurya and manoj sinha in UP CM race.

यूपी के मुख्यमंत्री पद की रेस में मनोज सिन्हा व केशव सबसे आगे

Fri, 17 Mar 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Mar 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya and manoj sinha in UP CM race.
मनोज‌ ‌सिन्हा व केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

यूपी का मुख्यमंत्री चुनने के लिए 18 मार्च को भाजपा विधायकों की बैठक राजधानी में होगी। सूत्रों के मुताबिक अब इस रेस में सबसे आगे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के नाम सबसे आगे हैं। अभी तक इस पद के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह का नाम चर्चा में था।

विज्ञापन


भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सीएम पद के चेहरे पर से अभी तक परदा भले ही न उठाया हो, लेकिन माना जा रहा है कि इस संबंध में फैसला हो चुका है। 18 मार्च को पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाने के फैसले से भी इसको बल मिल रहा है।
विज्ञापन


अगर बैठक तक पार्टी ने नए सीएम के नाम की घोषणा नहीं की तो विधायकों के सामने ही उनके भावी नेता और सूबे के मुख्यमंत्री के नाम को उजागर कर दिया जाएगा। यह बैठक विधानभवन के तिलक हाल या इंदिरा प्रतिष्ठान में हो सकती है। बैठक में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के नेताओं से भी होगा विचार-विमर्श

keshav prasad maurya and manoj sinha in UP CM race.
मोहन भागवत

कोयंबटूर में संघ की बैठक शुक्रवार से होगी। तीन दिन की बैठक में यूपी की सीएम पर भी चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, अंतिम फैसले से पहले भाजपा नेतृत्व संघ के नेताओं से विचार विमर्श करेगा।

कयास इस तरह के भी
पार्टी की तरफ से अभी तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी के नाम की औपचारिक घोषणा न होने के कारण कयासों का दौर जारी है। इनमें मौर्य और सिन्हा के अलावा सांसद महंत आदित्यनाथ, लखनऊ के महापौर डॉ. दिनेश शर्मा के नाम की अटकलें हैं।

कुछ लोग ऐसे भी कयास लगा रहे हैं कि हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के फॉर्मूले पर चलते हुए पार्टी किसी अचर्चित चेहरे को आगे लाकर मुख्यमंत्री बना सकती है। जिस पर किसी तरह की लॉबी या गुट का ठप्पा न हो।

इस फार्मूले में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, पार्टी विधानमंडल दल नेता सुरेश खन्ना, पार्टी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विद्यार्थी परिषद जुड़े रहे कुछ अन्य चेहरे हैं।

इसलिए केशव व मनोज सिंहा के नाम सबसे आगे

keshav prasad maurya and manoj sinha in UP CM race.

मनोज सिन्हा
पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व करने वाले मनोज सिन्हा का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा है। 57 वर्षीय सिन्हा संघ से जुड़े रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के रूप में अनुभव उनके पक्ष में जाता दिख रहा है।

केशव प्रसाद मौर्य
47 वर्षीय केशव संघ से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वे पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखते हैं। इसी समीकरण के चलते चुनाव से पहले उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। यूपी में पिछड़ा वर्ग की आबादी 54 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed