फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav Maurya targeted: Why are Sonia and Rahul afraid of ED in National Herald case, Congress is giving political color to corruption case

केशव मौर्य ने साधा निशाना : ईडी से क्यों डर रहे सोनिया और राहुल, भ्रष्टाचार के मामले को राजनीतिक रंग दे रही कांग्रेस

Mon, 13 Jun 2022 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 13 Jun 2022 12:01 AM IST
सार

केशव ने कहा कि सोनिया और राहुल ने एक ऐसी कंपनी बनाई थी, जिसका मकसद कारोबार करना नहीं था। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 20 नवंबर 1937 को एजेएल शुरू किया था। यह कंपनी अंग्रेजी में नेशनल हेराल्ड, हिंदी में नवजीवन और उर्दू में कौमी आवाज समाचार पत्र निकालती थी।

विज्ञापन
Keshav Maurya targeted: Why are Sonia and Rahul afraid of ED in National Herald case, Congress is giving political color to corruption case
केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आखिर नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस को डर क्यों लग रहा है? इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर हैं। अब जांच के सिलसिले में ईडी ने मां-बेटे को इसलिए नोटिस दिया है, क्योंकि यह भ्रष्टाचार का मामला है। इसके बावजूद कांग्रेस इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस का राष्ट्रीय चरित्र है। जब ईडी उनके खेल से पर्दा उठा रहा है तो मां-बेटे देश की अस्मिता और शांति से खेलने का प्रयास कर रहे हैं। वे रविवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल का यह पुराना फॉर्मूला है कि भ्रष्टाचार में जांच एजेंसी जब पूछताछ के लिए बुलाए तो राजनीतिक प्रदर्शन करके मामले को दूसरा रंग दे दिया जाए। अगर नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया या राहुल ने कुछ गलत नहीं किया है तो ईडी के नोटिस से घबरा क्यों रहे हैं?
विज्ञापन


केशव ने कहा कि सोनिया और राहुल ने एक ऐसी कंपनी बनाई थी, जिसका मकसद कारोबार करना नहीं था। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 20 नवंबर 1937 को एजेएल शुरू किया था। यह कंपनी अंग्रेजी में नेशनल हेराल्ड, हिंदी में नवजीवन और उर्दू में कौमी आवाज समाचार पत्र निकालती थी। इसमें 5000 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शेयर धारक थे, लेकिन 2000 करोड़ से अधिक की संपत्ति की लालच में सोनिया और राहुल ने इस पर अवैध रूप से कब्जा कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों का अपमान किया है। केशव ने कहा कि इसीलिए वर्ष 2011 में कांग्रेस ने यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी बना कर हजारों करोड़ की राष्ट्रीय संपत्ति हड़प ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed