फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav Maurya says UP beekeepers will benefit from New Zealand technology and exports will also receive boost

UP: न्यूजीलैंड की तकनीक से यूपी के मधुमक्खी पालकों को मिलेगा लाभ, केशव मौर्य बोले- निर्यात को भी मिलेगा बढ़ावा

Fri, 08 May 2026 04:28 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 08 May 2026 04:28 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि न्यूजीलैंड की आधुनिक तकनीक से यूपी के मधुमक्खी पालकों को लाभ मिलेगा। साथ ही निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में गुणवत्तायुक्त शहद उत्पादन एवं प्रसंस्करण की अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
Keshav Maurya says UP beekeepers will benefit from New Zealand technology and exports will also receive boost
न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट की। - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के शहद उत्पादन एवं प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर प्रदेश में गुणवत्तायुक्त शहद उत्पादन, प्रसंस्करण तथा तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बी.एल मीणा ने किया।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि न्यूजीलैंड में उच्चगुणवत्ता वाले शहद के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं रोग नियंत्रण की आधुनिक तकनीक विकसित की गई है। इसे यूपी के मधुमक्खी पालकों तक प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से पहुंचाया जा सकता है। यूपी प्रवास के दौरान टीम ने रायबरेली एवं बाराबंकी जिलों का भ्रमण कर स्थानीय मधुमक्खी पालकों से संवाद किया। साथ ही शहद उत्पादन की व्यापक संभावनाओं का अध्ययन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत एवं न्यूजीलैंड के मध्य फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक एवं तकनीकी सहयोग को नई गति मिलेगी। न्यूजीलैंड की उन्नत तकनीक एवं अनुभव का लाभ प्रदेश के मधुमक्खी पालकों को प्रदान कर गुणवत्तायुक्त एवं निर्यातोन्मुख शहद उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में अपर मुख्य सचिव बी.एल मीणा व विभागीय अधिकारियों के साथ रणनीतिक चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में न्यूजीलैंड के ईशान जयवर्धने (व्यापार कार्यान्वयन), मेलानी फिलिप्स (कृषि सलाहकार), बायरन टेलर (तकनीकी सलाहकार, मधुमक्खी पालन), प्रियम अरोड़ा (कृषि भागीदारी प्रबंधक, न्यूजीलैंड उच्चायोग), संदीप साहा (एपीडा क्षेत्रीय प्रमुख, उत्तर-पूर्व एवं लद्दाख) तथा निमित सिंह ‘मधुमखीवाला’, बाराबंकी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed