{"_id":"5ba112f4867a557eaf187715","slug":"keshav-maurya-says-no-fake-case-will-be-registered-under-sc-st-act","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एससी एसटी एक्ट में नहीं दर्ज होने देंगे एक भी फर्जी मुकदमा : केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी एसटी एक्ट में नहीं दर्ज होने देंगे एक भी फर्जी मुकदमा : केशव मौर्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 18 Sep 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत करते डिप्टी सीएम केशव मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार जाट समाज के साथ कभी अन्याय नहीं होने देगी। मौर्य ने कहा कि एसएसी एसटी एक्ट में प्रदेश में एक भी फर्जी मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। कोई किसी को सताएगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा लेकिन एक्ट की आड़ में उत्पीड़न भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जाट समाज की बैठक को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए कि विपक्ष महागठबंधन की बात कर रहा है, लेकिन पहले यह तो बताए कि उनका प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आते तक विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का आंकड़ा शतक को पार कर जाएगा। मौर्य ने कहा कि जाट समाज के लिए चौधरी चरण सिंह के बाद सर्वाधिक कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा बसपा ने सदैव जाटों का शोषण किया है, मुजफ्फर नगर दंगा कोई नहीं भूल सकता जहां फर्जी मुकदमे दर्ज कर समाज के लोगों को जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पश्चिम से शुरू हुआ भाजपा का विजय रथ पूरब तक दौड़ा था। उन्होंने कहा कि मोदी की दूसरी पारी जाट समाज की है जिम्मेदारी।
Trending Videos
हेमा मालिनी आधी जाट
केशव मौर्य ने कहा कि चुटकी लेते हुए कहा कि वह तो भाजपा से जाट समाज के पांच सांसद गिन रहे थे, लेकिन मंच पर बैठे समाज के लोगों ने कहा कि साढ़े चार सांसद है, आधी जाट हेमा मालिनी बैठक में नहीं आई है। बैठक में उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष तेजवीर सिंह, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, कुंवर भारतेंदु सिंह आदि मौजूद थे।