{"_id":"5bf16d51bdec2269317ca1a8","slug":"keshav-maurya-says-family-of-rahul-gadi-is-murderer-of-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र का हत्यारा है राहुल गांधी का परिवार : केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र का हत्यारा है राहुल गांधी का परिवार : केशव मौर्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Nov 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जिस तरह से देश को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी कुर्बानी दी थी, ठीक उसी तरह से आपात काल के दौरान कांग्रेस से देश को मुक्त करने में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानियों का भी योगदान रहा है।
विज्ञापन
इसलिए योगी सरकार की नजर में स्वतंत्रता सेनानियों से लोकतंत्र सेनानियों का दर्जा कम नहीं है। उन्होंने कहा कहा कि राहुल गांधी परिवार तंत्र के चलते लोकतंत्र को कुचलने वाली कांग्रेस के अध्यक्ष तो बन सकते हैं, पर देश का प्रधानमंत्री नहीं। उन्होंने राहुल को लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस की तीसरी पीढ़ी का नेता बताया।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री रविवार को लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति द्वारा आयोजित ‘ लोकतंत्र सेनानी आभार सम्मेलन’ में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आपात काल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों ने मोर्चा न लिया होता तो देश में लोकतंत्र खत्म हो गया होता और कांग्रेस का परिवार तंत्र का कब्जा हो गया होता।
विज्ञापन
केशव ने कहा कि नेहरू-गांधी के खानदान का न होने के कारण ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी, वाजपेयी, चंद्रशेखर, वीपी सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल, राजनारायण, लोकनायक जयप्रकाश, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों को सम्मान नहीं मिल पाया और सरदार पटेल को प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार अब सभी महापुरुषों को सम्मान दे रही है। इसी कड़ी में प्रदेश की प्रमुख सड़कों का नामकरण महापुरुषों के नाम पर करने का फैसला किया गया है।
सम्मेलन का समापन करते हुए विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि जयप्रकाश आंदोलन का प्रमुख लक्ष्य ईमान के शासन की स्थापना करना था जो अब पूरा हुआ है। वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने की जो मुहिम छेड़ी है, वह लोकतंत्र सेनानियों के आंदोलन की एक बड़ी उपलब्धि है।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रामसेवक यादव, संयोजक धीरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव व नवीन श्रीवास्तव ने उपमुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें जनता पार्टी की सरकार द्वारा दी गई सरकारी नौकरी में 2 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था को बहाल करने समेत कई मांगें शामिल थीं। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री को राधाकृष्ण की मूर्ति और आभार स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले सम्मेलन को सरदार सिंह, गोरख निषाद, कुशलपाल सिंह, यमुना प्रसाद अवस्थी, बेचई यादव, अनिल सिंह, भागवत राय, कृपाशंकर द्विवेदी, रामावतार कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया।