फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   keshav maurya controversial poster

केशव मौर्य के पोस्टर पर मचा बवाल, बनवाने वाले नेता ने दी सफाई

Fri, 15 Apr 2016 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Apr 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
keshav maurya controversial poster
केशव मौर्या का व‌िवाद‌ित पोस्टर - फोटो : social site
यूपी के नए भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य एक पोस्टर ने शुक्रवार को बवाल मचा द‌िया। इस पोस्टर में उन्हें कृष्ण के अवतार में दिखाया गया है। इस पोस्टर के चलते बीजेपी और यूपी के नए बीजेपी अध्यक्ष व‌िपक्ष‌ियों के न‌िशाने पर आ गए। हालां‌क‌ि पार्टी का कहना है क‌ि पोस्टर बनवाने वाले रूपेश पांडेय से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


यूपी बीजेपी अध्यक्ष शुक्रवार को वाराणसी के दौरे पर थे। उनके स्वागत में जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। इन्हीं पोस्टरों में से एक पोस्टर को लेकर पूरे दिन आरोप-प्रत्यारोप और आलोचनाओं का दौर चला।
विज्ञापन


दरअसल इस पोस्टर में यूपी को द्रौपदी और अखिलेश यादव, मायावती, राहुल गांधी, आजम खां और ओवैसी को दुशासन (कौरवों के रूप में दिखाया गया है।)

इस पोस्टर में कैप्शन दिया गया है रक्षमाम केशव: साथ ही लिखा है, कलियुग में केशव केवल उपदेश नहीं देते बल्कि रण में उतरते हैं। हालांक‌ि बीजेपी ने सफाई दी है ‌क‌ि बीजेपी में रूपेश पांडेय जैसे करोड़ों कार्यकर्ता हैं। पार्टी सभी की ज‌िम्मेदारी नहीं ले सकती। आईपी स‌िंह ने कहा क‌ि रुपेश पांडेय का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। ये पोस्टर क‌िसी की साज‌िश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘ह‌िंदू भावनाओं का मजाक’

keshav maurya controversial poster
लखनऊ पहुंचे केशव मौर्य - फोटो : Amar Ujala
 ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षियों ने इसकी आलोचना की। सपा नेता दीपक मिश्र का कहना है कि भाजपा की ये हरकत हिंदू भावनाओँ के साथ खिलवाड़ है वहीं आम आदमी पार्टी ने भी पोस्टर की निंदा की और कहा कि ये धार्मिक भावनाओं का मजाक बनाने वाला पोस्टर है।

जानकारी के मुत‌ाबिक ये पोस्टर वाराणसी के भाजपा नेता रूपेश पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष के दौरे पर उनके स्वागत के लिए बनवाया है। उनका कहना है ‌कि पोस्टर पर बेकार में बवाल किया जा रहा है, ये सिर्फ प्रतीकात्मक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed