{"_id":"5888a5a24f1c1b9e7dcf469b","slug":"keshav-maurya-attacks-on-akhilesh-yadav-for-backing-gaytri-prajapati","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री के लिए वोट मांगने पर बीजेपी के निशाने पर आए अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री के लिए वोट मांगने पर बीजेपी के निशाने पर आए अखिलेश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Jan 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केशव मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी और बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव कल सुल्तानपुर में चुनाव प्रचार करने गए थे।
विज्ञापन
वहां उन्होंने गायत्री प्रजापति को जिताने की अपील की जबकि पहले उन्हें ही बर्खास्त किया था। उन्होंने कहा कि अखिलेश की नजर में अब गायत्री कैसे बेगुनाह हो गए?
विज्ञापन
केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा आरोप लगाती है कि खनन के क्षेत्र में अरबों का घोटाला हुआ है और इस घोटाले में मुख्यमंत्री कार्यालय की भी साठगांठ है।
विज्ञापन
मौर्य ने कहा, सपा के शासनकाल में भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्यवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, मायावती के शासनकाल के कई भ्रष्ट अफसरों की रिपोर्ट सामने आने के बाद भी अखिलेश यादव ने एक्शन नहीं लिया।
यादव सिंह जैसे भ्रष्टाचारी को भी अखिलेश ने बचाया। केशव मौर्य ने कहा कि केंद्र ने यूपीए सरकार से 1 लाख करोड़ रुपये ज्यादा यूपी के लिए दिया, अखिलेश यादव ये बताएं कि वो पैसा कहां गया?
चाचा शिवपाल के खाते में गया या गायत्री प्रजापति के खाते में अखिलेश को इसका भी जवाब देना पड़ेगा।