फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav dev maurya says we never demanded anything from samajwadi party.

गठबंधन टूटा: महान दल के अध्यक्ष केशव बोले- हमने कभी भी सपा से फॉर्च्यूनर नहीं मांगी, उन्होंने खुद भेजी थी

Sat, 11 Jun 2022 10:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Jun 2022 10:59 PM IST
सार

महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि हमने कभी भी सपा से कोई डिमांड नहीं की थी। उन्होंने खुद ही दीपावली पर गाड़ी भिजवाई थी अब हमने वापस कर दी है।

विज्ञापन
Keshav dev maurya says we never demanded anything from samajwadi party.
सपा अध्यक्षअखिलेश यादव व केशव देव मौर्य व अन्य। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने गठबंधन तोड़ने वाले महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य को गिफ्ट में दी गई लग्जरी कार वापस ले ली है। केशवदेव मौर्य ने कहा कि उन्होंने सपा से कुछ नहीं मांगा था। कार दिवाली गिफ्ट में भेजी गई थी, जिसे सपा ने वापस ले लिया है। अब उनका कोई अहसान नहीं है।

विज्ञापन


विधान सभा चुनाव से ठीक पहले सपा और महान दल का गठबंधन हुआ। दिवाली पर सपा ने महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य को लग्जरी कार गिफ्ट किया। गाजियाबाद से 17 नवंबर 2021 को खरीदी गई यूपी 32 एमके 8890 नंबर की कार सचिव समाजवादी पार्टी के नाम से खरीदी गई है। जिस वक्त यह कार केशवदेव को भेजी गई थी तो उन्होंने ट्वीटर पर शेयर करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया था। पिछले दिनों इस गाड़ी में कुछ समस्या आ गई थी, जिस पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी किया था। इस पत्र में लिखा था कि गाड़ी केशवदेव मौर्य को प्रचार- प्रसार के लिए आवंटित की गई है। इंश्योरेंश क्लेस से गाड़ी मरम्मत के लिए पार्टी की ओर से केशवदेव के बेटे चंद्र कृष्ण को अधिकृत किया जाता है। दो दिन पहले केशवदेव मौर्य ने सपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सपा कार्यालय से उन्हें फोन कर गाड़ी वापस करने के लिए कहा गया। केशवदेव मौर्य का कहना है कि वह खुद गाड़ी वापस करने के लिए बोल दिए थे। लेकिन गाड़ी मरम्मत में गई थी। इसलिए गठबंधन तोड़ने से पहले नहीं भेजवा सके। पार्टी के नेता ने फोन कर गाडी लौटाने के लिए कहा। उन्हें बताया गया कि गाड़ी मरम्मत के लिए एजेंसी पर है। एजेंसी पर पहुंचे सपा नेता बिना रिपेयरिंग के कार ले गए। केशवदेव मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के  चंदे से गाड़ी पर चलने का उन्हें शौक नहीं है। सपा अध्यक्ष से उन्होंने गाड़ी मांगी भी नहीं थी। उन्होंने दिवाली गिफ्ट कहकर भेजवाया था और खुद ही वापस मंगवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed