फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kaushambi model to be apply in UP

पूरे प्रदेश में लागू होगा ई-विलेज का मॉडल

Thu, 17 Jul 2014 07:39 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Jul 2014 07:39 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi model to be apply in UP

सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए ‘ई-विलेज’ स्कीम का कौशांबी मॉडल पूरे प्रदेश के लिए नजीर बन गया है।

विज्ञापन


सरकार ने सूबे के सभी 75 जिलों में चयनित एक-एक गांव में इस मॉडल को लागू करने का फैसला किया है।

विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स जीएस नवीन कुमार ने बताया कि इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

इसके तहत लोगों को जनसेवा केंद्रों पर ही ई-सिस्टम से प्रमाण पत्र मिल जाएंगे। ई-विलेज स्कीम लागू करने के बाद सरकार इसे ई-तहसील के रूप में विस्तार देगी।
 
शासन ने हर जिले के किसी एक गांव का चयन कर उसमें ई-विलेज योजना लागू करने का फैसला किया था।

इसमें विभिन्न प्रमाणपत्र, पेंशन आवेदन व राशन कार्ड जैसी सुविधाएं ई-सिस्टम से उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है।

कौशांबी जिले में एक ई-विलेज वेब बेस्ड एप्लीकेशन विकसित कर यह स्कीम सफलतापूर्वक लागू की गई। वहां लोगों को नए सिस्टम से कई सेवाएं मिलनी शुरू हो गई हैं।  
विज्ञापन


ई-विलेज के लिए इस तरह करेंगे काम

-गांव का सर्वे कर परिवार रजिस्टर की विभिन्न महत्वपूर्ण सूचनाओं का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। इसके लिए डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाएगा।

-सर्वे के लिए एक प्रारूप विकसित किया गया है जिसमें गांव केहर व्यक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी होगी।

-इसमें मकान नंबर, पता, मुखिया व परिवार के सदस्यों के नाम, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति, उपजाति, शैक्षिक योग्यता, जन्म तिथि, आय, एपीएल व बीपीएल श्रेणी की स्थिति, मकान कच्चा या पक्का, खेती से आय, राशन कार्ड संख्या, वोटर कार्ड संख्या, आधार कार्ड आदि से जुड़ी सूचनाएं दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डाटा सर्वे व डिजिटलाइजेशन की जिम्मेदारी संबंधित जिले के ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की होगी। लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी डाटा का सत्यापन करेंगे।

-इसके बाद संबंधित लेखपाल, एसडीएम, तहसीलदार द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर कर इन सूचनाओं को प्रमाणित करेंगे।

-इन सूचनाओं को नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा ताकि ई-गवर्नेंस की अन्य योजनाओं में इसका इस्तेमाल किया जा सके।

-ई-विलेज वेब बेस्ड एप्लीकेशन का विकास किया जाएगा जिससे विभिन्न शासकीय सेवाएं दी जा सकेंगी।
 
सीएम खुद रख रहे नजर

ई-विलेज स्कीम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की व्यक्तिगत पहल पर शुरू की गई है। नियमित अंतराल पर वे खुद इसकी प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed