{"_id":"590101314f1c1b9228c0e6db","slug":"kaushal-raj-sharma-to-be-new-dm-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशलराज शर्मा लखनऊ के नए डीएम, बोले- शहर को बनाएंगे 'शो-केस सिटी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशलराज शर्मा लखनऊ के नए डीएम, बोले- शहर को बनाएंगे 'शो-केस सिटी'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
कौशल राज शर्मा
- फोटो : amar ujala
यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद लखनऊ का डीएम कौशल राज शर्मा को नियुक्त किया गया है। लखनऊ के डीएम जीएस प्रियदर्शी मुजफ्फरनगर के डीएम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
नियुक्ति के बाद कोशलराज ने अमर उजाला से बात की। उन्होंने कहा, वह लखनऊ को ‘शो-केस’ सिटी के रूप में डवलप करेंगे।
कानून-व्यवस्था, अतिक्रमण व जाम के अलावा सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए शहर का इस तरह विकास किया जाएगा कि वह मॉडल के रूप में देखा जाए।
2006 बैच के आईएएस अधिकारी कौशलराज इस समय लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी में विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। शर्मा का अभी करीब 10 दिन का प्रशिक्षण बाकी है।
विज्ञापन
शर्मा ने फोन पर बातचीत में कहा कि सरकार ने राजधानी के प्रशासन की जिम्मेदारी देकर उन पर जिस तरह भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन