फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Katki Fair: Affordable crockery, wooden products become first choice of buyers

कतकी मेला : सस्ती क्राॅकरी, लकड़ी के उत्पाद बने खरीदारों की पहली पसंद

Sun, 26 Jan 2025 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Katki Fair: Affordable crockery, wooden products become first choice of buyers
कतकी मेले में खरीदारी करतीं महिलाएं।
लखनऊ। हनुमान सेतु पर लगे कतकी मेले में खुर्जा के चीनी मिट्टी के बर्तन और सहारनपुर की लकड़ी के सामान की रौनक छाई है। सस्ते दाम और अनोखे डिजाइन के चलते चीनी मिट्टी के बर्तनों की दुकानों पर खूब भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


मेले के आयोजक शनि गुप्ता ने बताया कि बुलंदशहर और आगरा की क्राॅकरी, पीलीभीत के हैंडलूम उत्पाद और कानपुर के चमड़े से बने फुटवियर समेत अन्य जिलों से कुल 200 दुकानें लगी हैं। इनमें 50 से अधिक दुकानें सिर्फ चीनी मिट्टी के बर्तनों की हैं।
विज्ञापन


दाम सस्ते होने से खूब हो रही खरीदारी

खुर्जा से चीनी मिट्टी के बर्तनों की दुकान चलाने वाले नाजिम ने बताया कि सस्ते दामों की वजह से लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। यहां 30 से लेकर 150 रुपये तक में आकर्षक डिजाइन के चीनी मिट्टी के कप उपलब्ध हैं। जार और अचार रखने के कंटेनर 10 से 20 रुपये में बिक रहे हैं। चीनी मिट्टी की प्लेटें भी खरीदारों को खूब लुभा रही हैं, जिनकी कीमत 50 से 300 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ी के सामान की बढ़ी मांग

सहारनपुर से लकड़ी के बर्तनों और उत्पादों की दुकान लगाने वाले नयाबुद्दीन ने बताया कि महिलाओं का घरेलू उपयोग के बर्तनों पर ज्यादा रुझान है। 20 रुपये से शुरू होने वाले लकड़ी के चिमटे, चम्मच और बेलन खूब बिक रहे हैं। लकड़ी से बने हैंडबैग, आईने और घरेलू सज्जा की वस्तुएं लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। खासतौर पर लकड़ी के फ्रेम वाले दर्पण मेले का मुख्य आकर्षण बने हुए हैं, जिसकी कीमत 200 से लेकर 400 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed