फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kathak tradition of Lucknow Gharana came on stage

Lucknow News: मंच पर उतरी लखनऊ घराने की कथक परंपरा

Mon, 01 Sep 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Kathak tradition of Lucknow Gharana came on stage
मंच पर लखनऊ घराने की कथक परंपरा को कलाकारों ने जीवंत कर दिया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और कथक केंद्र की ओर से संत गाडगे प्रेक्षागृह में आचार्य पं. लच्छू महाराज की स्मृति में रविवार से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच पर लखनऊ घराने की कथक परंपरा को कलाकारों ने जीवंत कर दिया जिसे देखकर दर्शक भी वाह-वाह कर उठे।
विज्ञापन

पहले दिन भातखंडे संस्कृति विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, राजा मानसिंह तोमर संगीत विवि ग्वालियर के पूर्व कुलपति साहित्य कुमार नाहर, एसएनए के निदेशक डॉ. शोभित नाहर ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सबसे पहले कथक केंद्र की रजनी वर्मा के निर्देशन में प्रशिक्षित कलाकारों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद कथक केंद्र की नीता जोशी के निर्देशन में तैयार कलाकारों ने प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। जयपुर घराने से जुड़ीं पुणे से आईं साबेरी मिश्रा ने विष्णु वंदना की प्रस्तुति दी और साथ ही जयपुर घराने की पारंपरिक कथक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

नोएडा से आए लखनऊ घराने से संबंध रखने वाले जयकिशन महाराज और त्रिभुवन महाराज ने पारंपरिक कथक नृत्य के साथ लखनऊ घराने की पारंपरिक कथक नृत्य प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। नई दिल्ली से आईं कलाकार पद्मश्री नलिनी-कमलिनी जी की युगल जोड़ी ने शिव स्तुति पेश कर माहौल को भक्तिभाव से भर दिया। उन्होंने शुद्ध नृत्य, तीन ताल विलंबित लय और सावन की प्रस्तुतियां भी दीं। सोमवार को लखनऊ, बनारस और नई दिल्ली से आए कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed