फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kashish got scholarship and go Amaerica

आर्थिक संसाधनों की कमी को किनारे कर होनहार कशिश अब अमेरिका में पढ़ेगी

Wed, 03 Aug 2022 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kashish got scholarship and go Amaerica
इरादा पक्का हो और मन में सच्ची लगन हो तो बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यह साबित किया है स्टडी हॉल स्कूल की 11वीं की छात्रा कशिश ने।
विज्ञापन

16 वर्षीय कशिश अब अमेरिका के सेंट लूइस मिसौरी स्थित पार्कवे साउथ हाईस्कूल में 11वीं की पढ़ाई करेगी।
उसे यह अवसर यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के कैनेडी लुगर यूथ एक्सचेंज एंड स्टडी (यस) प्रोग्राम छात्रवृत्ति के अंतर्गत मिला है। सप्ताह के अंत में वह अमेरिका के लिए रवाना हो जाएगी।
कशिश ने बताया कि 2009 में प्रेरणा गर्ल्स स्कूल में उसका दाखिला कराया गया था। उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन की बदौलत उसे स्टडी हॉल में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति मिली।
विज्ञापन

अमेरिका में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति योजना के लिए उसने काफी मेहनत की। प्रिंसिपल राखी पंजवानी ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए उसकी तैयारी कराई गई।
टेस्ट व साक्षात्कार में उसने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रवृत्ति देने वाली टीम ने उसके घर का दौरा किया।
उन्होंने बताया कि यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलती है, जिनका अकादमिक प्रदर्शन उत्कृष्ट होना चाहिए। साथ ही मौखिक व लिखित अंग्रेजी भाषा में पारंगत होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन से यस प्रोग्राम के लिए अभी तक 10 बालिकाओं को यूएस में पढ़ने के लिए चुना जा चुका है।
पांच साल की उम्र में खो दिया था पिता को
कशिश की मां शशि स्वयं सहायता समूह में काम करती हैं। शशि बताती हैं कि पांच साल की उम्र में ही कशिश के सिर से पिता का साया उठ गया था। अकेले तीन बेटियों की परवरिश पर लोगों ने बहुत सवाल खड़े किए। आज बेटी की उपलब्धि ने सबके सवालों का जवाब दे दिया है। प्रेरणा स्कूल और स्टडी हॉल स्कूल प्रशासन ने बेटी की शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी संभाली। इनकी वजह से ही दो और बेटियों को स्कूल भेज पाई। कशिश कहती हैं कि मां ने शिक्षा के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। स्कूल प्रशासन व शिक्षकों की बदौलत विदेश में पढ़ाई करने जा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed