फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kashi won thanks to Karan's captain's knock.

Lucknow News: करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

Wed, 19 Aug 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Kashi won thanks to Karan's captain's knock.
करन की कप्तानी पारी से काशी जीता
लखनऊ। करन शर्मा की कप्तानी पारी (48 गेंदों पर चार चौके और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 92 रन) की बदौलत काशी रुद्रास ने यूपी टी-20 लीग में दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने गौर गोरखपुर लायंस को 15 रनों से हराते हुए पूरे अंक प्राप्त किए। काशी के 194 रन के जवाब में गोरखपुर की टीम सात विकेट खोकर 179 रन बना सकी।
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में गोरखपुर के कप्तान आर्यन जुयाल ने टाॅस जीतकर काशी को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। अभिषेक गोस्वामी और साहब युवराज सिंह ने काशी के लिए तेज शुरुआत करते हुए 50 रन जोड़े। अभिषेक 16 रन बनाकर तीरथ सिंह का शिकार बने। कुछ ही देर में दूसरे सलामी बल्लेबाज साहब युवराज सिंह तेजी से 41 रन बनाकर निशांत ठाकुर के गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद कप्तान करन शर्मा ने मोर्चा संभाला और गोरखपुर के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी, जबकि दूसरी छोर पर विकेट गिरते रहे। निचले क्रम में अर्नव बालियान ने उपयोगी 24 रन बनाकर करन का अच्छा साथ दिया। काशी ने छह विकेट खोकर 194 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

करन ने 92 रन की तूफानी पारी खेलकर नाबाद रहे। इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और नौ गगनचुंबी छक्के जमाए। गोरखपुर से निशांत ठाकुर ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए। दूसरे छोर पर तीरथ सिंह काफी महंगे साबित हुए, जिन्होंने 60 रन खर्च करके दो विकेट हासिल किए। जवाब में गौर गोरखपुर लायंस की टीम बड़े लक्ष्य के सामने खुलकर नहीं खेल सकी। टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। इस दबाव से गोरखपुर की टीम उबर न सकी और सात विकेट खोकर 179 पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम से मध्यक्रम से सिद्धार्थ यादव ने 32 और प्रिंस यादव ने 31 रन का योगदान दिया। काशी की ओर से सुनील कुमार, वैभव चौधरी और विजय यादव ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले, जबकि बल्लेबाजी में रंग दिखाते वाले करन शर्मा को भी एक विकेट मिला।

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

करन की कप्तानी पारी से काशी जीता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed