फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kashi vishwanath temple to be online.

ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे काशी विश्वनाथ के

Fri, 30 Jan 2015 01:46 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Jan 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Kashi vishwanath temple to be online.

धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय कुमार मिश्रा ने वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन की सुविधा जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने मंदिर के दानपात्रों में आने वाले धन की गिनती सीटीटीवी कैमरों के सामने कराने के निर्देश दिए हैं। वे गुरुवार को सचिवालय में आयोजित काशी विश्वनाथ मंदिर की वित्तीय एवं प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने मंदिर की आय में वृद्धि के लिए मंदिर परिसर में और अधिक दानपात्र लगवाने के निर्देश दिए। कहा इसके लिए तिरुपति बालाजी और शिरडी साईं बाबा मंदिरों की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर वहां के पैटर्न पर हुंडी स्थापित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा गर्भगृह एवं मंदिर में शासन की अनुमति के बिना कोई परिवर्तन न कराया जाए। उन्होंने दानपात्र के धन की गणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में करने व फुटेज पर भी नजर रखने को कहा।

तैयार होगी मंदिर की वेबसाइट

Kashi vishwanath temple to be online.

श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन की सुविधा देने के लिए उन्होंने मंदिर की वेबसाइट तैयार करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे वाराणसी जिले में काशी विश्वनाथ मंदिर के नाम से कोई नया बैंक खाता न खोला जाए।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने स्टाफ  की कमी की जानकारी दी। प्रमुख सचिव धमार्थ कार्य नवनीत सहगल ने बिजली मिस्त्री, प्लंबर, लेखाकार आदि आवश्यक स्टाफ  की भर्ती सैनिक कल्याण निगम से आउटसोर्सिंग से करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन तथा व्यवस्थाओं से संबंधित यदि कोई प्रकरण मंडल स्तर पर एक सप्ताह से अधिक समय तक रुकता है तो उसमें सीधे शासन को अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा जाए ताकि मंदिर की व्यवस्थाओं में कोई व्यवधान न पैदा हो।

बैठक में सहायक कमिश्नर वाराणसी मंडल सीपीएन उपाध्याय, मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय कुमार अवस्थी तथा धमार्थ कार्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed