{"_id":"5a6ef2b54f1c1b87268b7016","slug":"kasganj-ssp-removed-from-his-post-by-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज बवाल: SP सुनील कुमार पर गिरी गाज, पीयूष श्रीवास्तव होंगे नए कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज बवाल: SP सुनील कुमार पर गिरी गाज, पीयूष श्रीवास्तव होंगे नए कप्तान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 29 Jan 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज हिंसा पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन ने सोमवार को कासगंज के एसपी सुनील कुमार सिंह को हटाकर पीयूष श्रीवास्तव को तैनात कर दिया। पीयूष श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक पीटीएस मेरठ में तैनात थे। उनकी जगह सुनील कुमार सिंह को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को डीजीपी ने हालत पर नजर रखने और प्रशासन को पल-पल की खबर देने के लिए आईजी डीके ठाकुर को कासगंज भेजा था। माना जा रहा है कि उसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। राज्यपाल नाम नाईक ने भी आज कासंगज हिंसा की कड़ी आलोचना करते हुए घटना को प्रदेश के लिए कलंक बताया था।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से इस घटना को लेकर लगातार हो रहे हमलों के चलते सरकार से किसी बड़े कदम की उम्मीद की जा रही थी। आने वाले समय में कुछ और कड़े फैसले सरकार ले सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि गणतंत्र के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद ने थोड़ी ही देर में हिंसाक रूप ले लिया और दोनों से फायरिंग में एक की मौत हो गई थी।
तीन दिन तक जारी रही हिंसा के बाद सोमवार को हालात पर काबू पा लिया गया है। प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं मृतक के परिजनों को सीएम योगी की तरफ से 20 लाख रुपए की मदद देने की घोषण की गई है।