फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Karva Chauth: Moon will rise in Lucknow at this time, this is the time for puja

करवाचौथ: लखनऊ में दिखा चांद, महिलाओं ने की पूजा, तोड़ा व्रत, इस बार गजकेसरी के साथ, बुधादित्य और शश योग

Sun, 20 Oct 2024 09:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Oct 2024 09:38 PM IST
सार

Karva Chauth 2024: करवाचौथ 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार इस बार करवाचौथ पर गजकेसरी, बुधादित्य व शश योग रहेगा। उच्च का चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में शुभ संयोग बना रहा है। 

विज्ञापन
Karva Chauth: Moon will rise in Lucknow at this time, this is the time for puja
लखनऊ में निकला चांद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गजकेसरी योग, बुधादित्य योग और शश योग के साथ उच्च का चन्द्रमा रोहणी नक्षत्र के शुभ संयोग में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ व्रत पूजन किया। लोकमान्यताओं के अनुसार करवा माई की पूजा। निर्जला व्रत रख कथा सुन पति की लम्बी उम्र और अखंड सौभाग्य, कुशल स्वास्थ्य की शुभमंगलकामना की। परम्परागत रुप से तैयार होकर रात 8 बजे के बाद महिलाएं चांद के दीदार के लिए छतों पर परिवार के साथ पहुंची।

विज्ञापन


 ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्र दर्शन का समय 7: 54 था लेकिन उसे नजर आने में 10 से 15 मिनट ज्यादा लग गए। चांद जरा सा दिखा तो बच्चे.... आ गया आ गया कर दौड़ने लगे...महिलाओं ने चांद को छलनी से देख जल देकर व्रत का पारण किया। पतियों ने पानी व अन्न खिलाकर पत्नियों का व्रत खुलवाया। पैर छूकर सुहागिनों ने पति का आर्शीवाद लिया। कहीं ओखल में पूजा हुई तो कहीं सास ने बहु को सरगी दी, बहु ने सास को बयां दिया। इस बार रविवार को छुट्टटी के दिन करवा चौथ पड़ने से कामकाजी जोड़ो नें भी करवा चौथ साथ में मनाया। कहीं कहीं युवाओं ने जोरदार आतिशबाजी की। दंपत्तियों ने कैंडल लाइट डिनर किया। अपार्टमेंट में करवा महोत्सव आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुचंकर पूजा की। साथ ही विभिन्न प्रकार की पोज देकर फोटोशूट करवाया।
विज्ञापन


निशातगंज से आस्था छाबड़ा ने बताया कि मेरा व हमारे पति गौरव छाबड़ा का पहला करवा चौथ है। सुबह मेरी सास ने सरगी दी थी। जिसमें कई प्रकार के फल, मेवा, मिठाई आदि थे। सामूहिक रुप से महिलाएं इकट्ठी हुईं। हमारे यहां जिसका पहला करवा चौथ होता है उसको बीच में बिठाया जाता है। गोले में थाली घुमाकर पूजा की गई। थाली घुमाकर सुत्ते नु उठाई ना, रुठे नु मनाई ना गाकर पूजा हुई। शाम को मैंने मेरी सास को बयां दिया। चंद्र दर्शन कर जल देकर पति का दीदार कर उनका आर्शीवाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमतीनगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट से प्रीती सिंह ने बताया उनके यहां छलनी से चांद नहीं देखा जाता है। बल्कि ओखल में गोबर की पीढ़िया बनाकर पूजा होती है। फारा व चौआ बनाकर खीर बनाई जाती है। चावल से चंद्रना बनाए जाते हैं। कहा कि हमारे गांव में जैसे पूजा होती आ रही है। वैसे ही हम लोग करते आ रहे हैं।

श्री जानकी जी महिला मंडल की महिलाओं की ओर से सामूहिक रूप से करवा चौथ की पूजा की गई। ग्रुप की पंजाबी महिलाओं ने सर्वप्रथम गौरी गणेश का पूजन किया। थाली फेरी कराईं। आरती के बाद भजन कीर्तन किए गए। रेखा त्रिपाठी, नीता गोस्वामी, मीनाक्षी मिश्रा, रेनू कपूर, जसप्रीत कौर, दीप्ति अग्रवाल, पूजा गुप्ता अर्चना शुक्ला, आंचल लेवी कपूर, मिनी अरोड़ा शिल्पी आदि उपस्थित रही।

करवा चौथ पर खूब बिके मंगलसूत्र और ब्रेसलेट, पायल और घड़ियों की भी रही डिमांड

Karva Chauth: Moon will rise in Lucknow at this time, this is the time for puja
लखनऊ में करवा चौथ की पूजा। - फोटो : अमर उजाला।

 रविवार को करवा चौथ के त्योहार को लेकर शनिवार को बाजारों में खूब रौनक रही। सराफा से लेकर साड़ी बाजार तक। गिफ्टिंग आयटम्स से लेकर बर्तन की दुकानों तक। मेंहदी से लेकर मेकअप व खील बताशों की दुकानों तक पर महिलाओं की खूब भीड़ रही। ज्वैलरी शॉप पर पतियों ने जहां अपनी पत्नियों को गिफ्ट देने के लिए मंगलसूत्र और ब्रेसलेट खरीदे तो वहीं साड़ी की दुकानों पर महिलाओं ने लाल, सुनहरी, मरून जैसे चटख रंगों की साड़ियां खरीदीं। गिफ्टिंग में अपनी पत्नियों को देने के लिए एनालॉग व प्रीमियम रेंज की खूब घड़ियां भी बिकीं। जबकि, मुख्य आकर्षण सोने व चांदी के करवा रहे। सोने का करवा जहां 12 लाख रुपये में बिका तो चांदी का डेढ़ लाख का। इसके अलावा पीतल व मिट्टी के करवा की दुकानों पर भी मध्यम वर्ग की महिलाओं की भीड़ रही। अनुमान के मुताबिक अकेले करवा चौथ पर ही शहर के अलग अलग सेक्टर से 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed