{"_id":"6645b06c9b4782ccd4003ec2","slug":"karnatak-deputy-cm-dk-shiv-kumar-pc-in-lucknow-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कर्नाटक के डिप्टी सीएम बोले- इंडिया गठबंधन जीतेगा 300 सीटें, प्रधानमंत्री का फैसला चुनाव बाद होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कर्नाटक के डिप्टी सीएम बोले- इंडिया गठबंधन जीतेगा 300 सीटें, प्रधानमंत्री का फैसला चुनाव बाद होगा
Thu, 16 May 2024 12:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 May 2024 12:56 PM IST
सार
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि हमने चुनाव में जो भी वादे किए थे वो सत्ता में आने पर पूरे किए। इसी तरह इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर सभी गारंटियों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री व कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन 300 सीटों पर जीत हासिल करेगा। इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली। इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री कौन होगा? इस पर शिवकुमार ने कहा कि इसका निर्णय बाद में होगा। हम संयुक्त नेतृत्व में विश्वास करते हैं। वह बृहस्पतिवार को लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
डीके ने कहा है कि हमने कर्नाटक में सरकार बनने से पहले जिन गारंटी का वादा किया था सरकार में आने के बाद उसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि 10 किलो फ्री राशन, 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को 2000 रुपए प्रतिमाह, महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा और युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि कर्नाटक में पांच किलो राशन और पांच किलो का पैसा दे रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम केजरीवाल बोले- मोदी की सरकार बनते ही हटाए जाएंगे योगी, अखिलेश बोले - 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीतेंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- चुनाव में पूरी तरह फ्लाप साबित होगा इंडी गठबंधन, केजरीवाल यूपी के लिए अनुपयोगी
अगर इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनी तो ये सभी गारंटी पूरे देश में लागू करेंगे। केंद्र और यूपी की सरकार बताए उन्होंने 10 साल में क्या किया ? युवा बेरोजगार हैं। पेपर लीक हो रहा है। अखिलेश यादव ने प्रदेश का विकास किया था।
प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद चंद्रशेखर भी उपस्थित थे।
स्वामी मालीवाल पर कहा कि समझ में नहीं आया
स्वाती मालीवाल के सवाल को वह यह कहते हुए टाल गए कि उन्हें पूरी बात समझ में नहीं आई। रेवन्ना मामले पर उन्होंने कहा कि भाजपा को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।