फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Karan Johar case hearing complete

करन जौहर मामले की सुनवाई पूरी, फैसला जल्द

Wed, 24 Jul 2013 02:50 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 02:50 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar case hearing complete

फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में राष्ट्रगान का अपमान करने के मामले में करन जौहर को आरोपों से अवमुक्त करने की अर्जी पर बहस पूरी हो गई है।

विज्ञापन


सीजेएम प्रमोद कुमार ने सुनवाई के बाद 5 अगस्त के लिए निर्णय सुरक्षित रख लिया है।

गोमतीनगर के विवेकखंड निवासी प्रताप चन्द्र ने वर्ष 2002 में कोर्ट में करन जौहर के खिलाफ परिवाद दायर किया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म में राष्ट्रगान के दौरान जब परिवादी व उसके दोस्त सम्मान में खड़े हो गए तो हॉल में मौजूद लोगों ने उन्हें गालियां दीं और हंसी उड़ाई।
विज्ञापन


फिल्म में राष्ट्रगान का अपमान किया गया है। भले ही फिल्म की शूटिंग विदेश में हुई है, लेकिन सभी कलाकार, निर्माता-निर्देशक भारतीय हैं।

प्रताप ने सेंसर बोर्ड पर भी आरोप लगाया गया कि उसने राष्ट्रगान के अपमान को नजरअंदाज करके फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए प्रमाण पत्र दिया।

मामले में तत्कालीन सीजेएम ने करन को प्रथमदृष्टया आरोपी मानते हुए 17 अप्रैल 2002 को उनके खिलाफ समन जारी करके कोर्ट में तलब किया था।

इस आदेश के खिलाफ करन की ओर से हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई, जहां से उनकी अर्जी खारिज हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed