फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanpur's Bikru case: Main accused Vikas Dubey's brother's house confiscated, eight policemen were gunned down

कानपुर का बिकरू कांड : मुख्य आरोपी विकास दुबे के भाई का मकान जब्त, आठ पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून दिया था

Mon, 26 Sep 2022 08:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Sep 2022 08:23 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक दो जुलाई 2020 की रात को डिप्टी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बिकरू गांव में दबिश देने गई थी। टीम गैगंस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी करने गयी थी। इसकी जानकारी उसे मिल गई थी। उसने घेराबंदी कर पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें डिप्टी एसपी सहित आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur's Bikru case: Main accused Vikas Dubey's brother's house confiscated, eight policemen were gunned down
विकास दुबे और दीपक दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिकरू कांड का मुख्य आरोपी रहे विकास दुबे के भाई दीपक दुबे उर्फ दीप प्रकाश के पत्नी अंजलि के नाम से दर्ज मकान को पुलिस ने जब्त कर लिया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है। सोमवार को कृष्णानगर व कानपुर के चौबेपुर की संयुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर ने पहले डुगडुगी पिटवाकर कालोनी वालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मकान के अंदर व बाहर लगे दरवाजों पर ताला सील कर दिया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक राय के मुताबिक विजयनगर के इंद्रलोक कालोनी में दीपक दुबे उर्फ दीप प्रकाश परिवार सहित रहता है। वह बिकरू कांड के मुख्य आरोपी मृतक विकास दुबे का भाई है। उसकी पत्नी अंजलि के नाम से मकान है।  जिलाधिकारी कानपुर नगर के निर्देश पर इस मकान की जब्ती करण की कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक इस मकान की कीम करीब 1.40 करोड़ है। मकान 297 वर्ग मीटर में निर्मित है। पुलिस के मुताबिक कानपुर न्यायालय द्वारा गैंगेस्टर मामले में वांछित अंजली दुबे के नाम पर  गैर जमानती वारंट जारी किया गया है, लेकिन वह फरार चल रही हैं। अंजली दुबे ने कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। जिसके बाद कोर्ट ने लखनऊ के मकान को जब्त करने का निर्देश दिया है। तीन महीने पहले जुलाई माह के बीते 21 तारीख को कानपुर न्यायालय के आदेश पर कृष्णा नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के यातायात पार्क के पीछे स्थित रिचा दुबे पत्नी विकास दुबे के मकान को सीज किया गया था।
विज्ञापन


यह था मामला
पुलिस के मुताबिक दो जुलाई 2020 की रात को डिप्टीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बिकरू गांव में दबिश देने गई थी। टीम गैगंस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी करने गयी थी। इसकी जानकारी उसे मिल गई थी। उसने घेराबंदी कर पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें डिप्टीएसपी सहित आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। बाद में एसटीएफ ने विकास दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया। इस मामले में विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे, उसका भाई दीपक उर्फ दीप प्रकाश दुबे और दीप की पत्नी अंजलि दुबे के खिलाफ कानपुर में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed