फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kanpur metro will develop in 13 thousand crore

13 हजार करोड़ में कानपुर मेट्रो, यूपी के 3 और शहर कतार में

Wed, 07 Oct 2015 09:33 AM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur metro will develop in 13 thousand crore

कानपुर शहर में मेट्रो रेल के लिए दो कॉरिडोर होंगे। पहला कॉरिडोर आईआईटी से नौबस्ता तक 11 किलोमीटर और दूसरा कृषि विश्वविद्यालय से बारा तक नौ किलोमीटर का होगा। कानपुर में मेट्रो चलाने पर 13,253 करोड़ रुपये खर्च आएगा।

विज्ञापन


इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का काम राइट्स संस्था को दिया गया है। संस्था ने तीन अन्य शहरों मेरठ, आगरा व वाराणसी का डीपीआर नवंबर तक देने को कहा है।
विज्ञापन


राज्य सरकार लखनऊ के बाद प्रदेश के चार शहरों कानपुर, मेरठ, आगरा व वाराणसी में मेट्रो रेल चलाना चाहती है। राज्य सरकार चाहती है कि इन चारों शहरों में जल्द ही मेट्रो का काम शुरू हो जाए। इसके लिए डीपीआर बनाने की समय सीमा पहले ही तय कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में ऐतिहासिक इमारतों से दूर चलेगी मेट्रो

kanpur metro will develop in 13 thousand crore

कानपुर के लिए 31 अगस्त और आगरा, मेरठ व वाराणसी के लिए 30 सितंबर की समय-सीमा रखी गई थी लेकिन निर्धारित समय पर डीपीआर नहीं बन सका। इसलिए समय-सीमा थोड़ी बढ़ाई गई थी। कानपुर नगर के लिए तैयार डीपीआर शासन को भेजा गया है।

वाह्य सहायतित परियोजना के सलाहकार मधुकर जेटली ने बताया कि तीन अन्य शहरों के लिए डीपीआर बनाने का काम प्रगति पर है। इसे नवंबर तक देने को कहा है। डीपीआर के आधार पर बजट का प्रावधान होने के बाद परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।

आगरा में आईएसबीटी से एसएन मेडिकल कॉलेज केबीच एलीवेटेड मेट्रो चलाने पर परीक्षण हुआ है। आगरा के ऐतिहासिक इमारतों से मेट्रो कॉरिडोर दूर रखा जाएगा। वाराणसी में दो कॉरिडोर चिह्नित किए गए हैं। पहला कॉरिडोर बीएचयू गेट से शुरू होकर गोदौलिया, बेनिया बाग, काशी विद्यापीठ, वाराणसी स्टेशन होते हुए बीएचईएल गेट पर समाप्त होगा। मेरठ में दो कॉरिडोर चिह्नित किए गए हैं। पहला कॉरिडोर परतापुर से शुरू होकर बेगम पुल होते हुए पल्लवपुरम पर समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed