{"_id":"7f0bbd757eb3edcaec74629f5ad747c2","slug":"kanpur-lucknow-bus-fare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से सफर करने वालों के लिए बुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से सफर करने वालों के लिए बुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 30 Jan 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
साधारण बस से कानपुर का सफर दो रुपये महंगा हो गया है। किराए में यह बढ़ोतरी आलमबाग बस अड्डे की कानपुर, फतेहपुर व दिल्ली की बसों के चारबाग शिफ्ट होने के कारण हुई है।
विज्ञापन
यह बढ़ा हुआ किराया एक फरवरी से प्रभावी होगा। चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि एक फरवरी से लखनऊ और कानपुर की बसों का आवागमन आलमबाग के बजाय चारबाग से होगा।
विज्ञापन
इसलिए लखनऊ से कानपुर का साधारण बस का किराया 89 से बढ़कर 91 रुपये और कानपुर से लखनऊ का किराया 83 से बढ़कर 85 रुपये हो जाएगा।
इसी प्रकार चारबाग से वाया कानपुर होकर दिल्ली जाने वाली साधारण बस का किराया 450 के बजाय 452 रुपया देना होगा।