फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kanpur jyoti murder case

हत्यारे पीयूष को चूमने पर सीओ निलंबित!

Tue, 05 Aug 2014 11:13 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Aug 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
kanpur jyoti murder case

पत्नी की हत्या के आरोपी बिस्कुट कारोबारी पीयूष श्याम दासानी का माथा चूमने वाले कानपुर के क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार नायक को आखिरकार सोमवार को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने सीओ को निलंबन अवधि में डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किए जाने के आदेश जारी किए हैं। गृह सचिव कमल सक्सेना ने बताया कि सीओ के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी।

विज्ञापन

हत्यारे से जताई हमदर्द

kanpur jyoti murder case

कानपुर के हाई प्रोफाइल ज्योति हत्याकांड में हत्या के आरोपी उसके पति से मीडिया के सामने पूछताछ करने के दौरान सीओ राकेश कुमार ने पीयूष को नादान बताते हुए यहां तक कहा था कि उससे गलती हो गई है और अब वह दोबारा गलती नहीं करेगा।

इस दौरान सीओ ने सबके सामने पीयूष का माथा चूम लिया था, जिसे देख अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भौंचक रह गह थे।

सर्किल से हटाये गए सीओ

kanpur jyoti murder case

इसके बाद जिले के एसएसपी ने सीओ को सर्किल से हटाकर अपने कार्यालय से संबद्ध कर लिया था।

वहीं आईजी ने सीओ को पहले जिले से बाहर भेजने को कहा और फिर शनिवार रात उनके निलंबन की सिफारिश डीजीपी मुख्यालय भेज दी थी, जिसे डीजीपी एएल बनर्जी इसे शासन को भेज दिया था।

शासन ने सोमवार दोपहर निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed