फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kanpur encounter: Vinay Tiwari and KK Sharma may soon be out of police service

विकास के मुखबिरों पर बर्खास्तगी की तलवार, विनय तिवारी और केके शर्मा जल्द किए जा सकते हैं पुलिस सेवा से बाहर

Wed, 15 Jul 2020 09:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 15 Jul 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter: Vinay Tiwari and KK Sharma may soon be out of police service
विनय तिवारी और केके शर्मा - फोटो : amar ujala

कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की मुखबिरी करने वाले विनय तिवारी और केके शर्मा को पुलिस महकमे से बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है। मुखबिरी के सुबूत मिलने के बाद कानपुर पुलिस ने तत्कालीन एसओ चौबेपुर विनय तिवारी और हल्का इंचार्ज केके मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।  

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अब इन दोनों पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों पुलिस कर्मियों को पुलिस सेवा से बाहर कर दिया जाएगा। जिस मुकदमे में सीओ तीन थानों की पुलिस के साथ दबिश देने गए थे उस मुकदमे के वादी राहुल तिवारी भी सामने आ गए हैं। 
विज्ञापन


राहुल ने बिकरू में पुलिस कर्मियों के नरसंहार से पहले की पूरी दास्तान सुनाई है और विकास दुबे और विनय तिवारी के बीच हुई बहस का भी जिक्र किया है। विकास दुबे और विनय तिवारी की जुगलबंदी किस हद तक थी, इसका भी खुलासा राहुल तिवारी ने किया है। बहरहाल अब गिरफ्तार किए गए दोनों पुलिस कर्मियों के बर्खास्तगी की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इन दोनों पुलिस कर्मियों को घटना के बाद ही निलंबित कर दिया गया था और फिर बाद में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed