{"_id":"5ea8942e8ebc3e907f18ad5f","slug":"kanika-fit-for-plazma-donation153","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायिका कनिका के खून में पर्याप्त एंटीबॉडी, प्लाज्मा डोनेट करने के लिए फिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायिका कनिका के खून में पर्याप्त एंटीबॉडी, प्लाज्मा डोनेट करने के लिए फिट
Wed, 29 Apr 2020 02:08 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर प्लाज्मा डोनेशन के लिए फिट है। उनके खून में पर्याप्त एंटी बॉडीज पाई गई हैं। केजीएमयू को जब जरूरत होगी, वह प्लाज्मा डोनेट करेंगी। केजीएमयू में प्लाज्मा डोनेशन की शुरुआत होने पर कनिका ने प्लाज्मा डोनेशन की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
इस पर ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की टीम ने सोमवार को उनका सैंपल लिया था। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि जांच में कनिका के ब्लड में पर्याप्त एंटी बॉडीज पाई गई।
विज्ञापन
उनकी एचआईवी, हेपेटाइटिस, मलेरिया सहित छह जांचें कर ली गई हैं। सभी मानक दुरुस्त पाए गए हैं। उन्होंने प्लाजमा डोनेशन के लिए हामी भरी है। जरूरत मुताबिक एक-दो दिन में उन्हें बुलाया जा सकता है। कनिका इमरजेंसी में भी डोनेशन के लिए राजी हैं।
विज्ञापन