{"_id":"66ca1b7eb76fcfcb2700249c","slug":"kanhaiya-will-be-born-tomorrow-preparations-are-being-finalized-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106411-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कल जन्मेंगे कन्हैया, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कल जन्मेंगे कन्हैया, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
Sat, 24 Aug 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिले में सोमवार को मनाया जाएगा। इसके लिए जहां बाजार सज कर तैयार हैं। वहीं मंदिरों सहित कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां की जा रही है। ऐसे में शनिवार को विद्यालय अवकाश से पूर्व इकौना के निजी विद्यालयों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इसमें राधा कृष्ण के भेष में नन्हें-मुन्नों ने लोगों का मन मोह लिया।
पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भादौ कृष्ण पक्ष अष्टमी को मध्यरात्रि हुआ था, जिनके जन्म के समय भद्रा नक्षत्र था। जो कल सोमवार को पड़ रहा है। ऐसे में भिनगा के राजर्षि ठाकुरद्वारा, ठाकुरद्वारा राधा कृष्ण जी महाराज, रिजर्व पुलिस लाइन, कोतवाली सहित जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसके लिए कार्यक्रम स्थल को सजाया जा रहा है। वहीं घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य बाजारों में जन्माष्टमी पर झांकी सजाने के सामग्री की बिक्री के लिए बाजार पूरी तरह से सज कर तैयार हैं।
बड़ा नटखट है ये कृष्ण कन्हैया, का करे यशोदा मैया....
इकौना। सत्या द आर्यन स्कूल इकौना में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राधा कृष्ण व गोपिकाओं के वेश में विद्यालय के नन्हे मुन्नों ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया। इस दौरान बच्चों ने मटकी फोड़ने के साथ ही बड़ा नटखट है ये कृष्ण कन्हैया, का करे यशोदा मैया.... आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान प्रबंधक तुषार सत्या सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं। (संवाद)