{"_id":"5bed368abdec2269b84642d0","slug":"kamal-sandesh-bike-rally-programme-by-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंदौली तो सीएम योगी वाराणसी में बाइक पर होंगे सवार, ये है पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंदौली तो सीएम योगी वाराणसी में बाइक पर होंगे सवार, ये है पूरा प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की 17 नवंबर को होने वाली कमल संदेश बाइक रैली में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली में और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल कन्नौज में बाइक पर सवार होकर पार्टी के पक्ष में जुटने का आह्वान करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री के क्षेत्र वाराणसी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, फूलपुर और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे। इसके अलावा सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में रैली का हिस्सा बनेंगे। पार्टी की तैयारी लोकसभा क्षेत्र में दस हजार बूथ कार्यकर्ताओं को बाइक रैली में शामिल करने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री एवं कमल संदेश बाइक रैली के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल बाराबंकी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी सीतापुर, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी गौतमबुद्धनगर, राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर मेरठ, अनिल अग्रवाल फिरोजाबाद, अशोक बाजपेयी उन्नाव, प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह झांसी, डॉ. महेंद्र सिंह आगरा, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर हरदोई में होने वाली रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मुरादाबाद, पद्मसेन चौधरी खीरी, सुधीर हलवासिया रायबरेली, डॉ. राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, उपेंद्र शुक्ला बस्ती, दयाशंकर सिंह महाराजगंज, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मुरादाबाद, गोविन्द नारायण मैनपुरी, पंकज सिंह गोरखपुर, प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य धौरहरा और संतोष सिंह श्रावस्ती में रैली का हिस्सा बनेंगे।