फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalyan Singh went for election campaign by a tampo and cycle.

अतीत का झरोखा: ...जब टैंपो-साइकिल से प्रचार के लिए पहुंचे कल्याण सिंह, पढ़ें ये रोचक किस्सा

Mon, 06 Dec 2021 10:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Dec 2021 10:38 AM IST
सार

अब चुनाव में प्रचार के लिए भले ही नेताओं को हेलीकॉप्टर व चार्टर्ड प्लेन आसानी से उपलब्ध हों पर पहले ऐसा नहीं था। पढ़ें ये रोचक किस्सा जब कल्याण सिंह टैंपो और साइकिल पर सवार होकर सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Kalyan Singh went for election campaign by a tampo and cycle.
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भले ही चुनाव प्रचार के लिए नेताओं को अब हेलीकॉप्टर से लेकर चार्टर्ड प्लेन तक आसानी से उपलब्ध हों, पर शुरू से ही ऐसा नहीं था। नेताओं को एक-एक सभा को संबोधित करने के लिए कई-कई किलोमीटर सड़क मार्ग से चलना पड़ता था।

विज्ञापन


बात 1980 से पहले के किसी चुनाव की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व. कल्याण सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश वाजपेयी को बताया था कि पीलीभीत के किसी दूर-दराज इलाके में एक कस्बे में सुबह 11 बजे सभा थी। जब पीलीभीत पहुंचा तो शाम हो चुकी थी। वहां एक सज्जन मोटर साइकिल लिए इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार रुकने की व्यवस्था उस कस्बे से कुछ दूर पहले एक गांव में एक कार्यकर्ता के यहां कराई गई थी। पर, पीलीभीत से बमुश्किल 10 किलोमीटर ही आगे बढ़ पाया था कि मोटर साइकिल पंक्चर हो गई। शाम का समय था। आसपास पंक्चर ठीक करने वाला कोई नहीं...।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपर से जाड़े का वक्त। चिंता थी कि सुबह सभा का क्या होगा। तभी सामने से एक टैंपो आता दिखा। उसे रोका तो वह पूरा भरा था। पीछे जो कैरियर लगा था उस पर दूध की केन और साइकिलें बंधी थीं। पहुंचना जरूरी था, इसलिए मैं एक हाथ में अटैची लेकर उसी कैरियर पर खड़ा हो गया।


मोटर साइकिल वहीं छोड़ वह कार्यकर्ता भी उसी पर खड़ा हुआ। पर, वह टैंपो भी कुछ दूर जाकर एक गांव में रुक गया। वह कार्यकर्ता जैसे-तैसे एक साइकिल की व्यवस्था करके लाया। उसी से हम लोग उस गांव पहुंचे जहां रुकना था। तब जाकर अगले दिन सभा हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed