फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalyan Singh tweeted: With the blessings of Lord Shri Ram, my health is continuously improving.

कल्याण सिंह का ट्वीट : प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से मेरे स्वास्थ्य में निरंतर हो रहा सुधार

Fri, 09 Jul 2021 08:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Jul 2021 08:20 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की को अपनी मौत की अफवाहों पर ही ट्वीट कर खंडन करना पड़ा। शुक्रवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर आम लोगों के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे।

विज्ञापन
Kalyan Singh tweeted: With the blessings of Lord Shri Ram, my health is continuously improving.
अस्पताल में भर्ती कल्याण सिंह - फोटो : कल्याण सिंह के ट्विटर से

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपनी मौत की अफवाहों पर ही ट्वीट कर खंडन किया है। शुक्रवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर आम लोगों के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने ट्वीट कर कहा कि पूरे प्रदेश एवं देश की प्रार्थनाएं मेरे साथ है, प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से मेरे स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

एसजीपीजीआई में भर्ती पूर्व राज्यपाल एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। शुक्रवार को बिहार सरकार के मंत्री शहनवाज हुसैन ने पीजीआई पहुंचकर उनका हाल जाना और उनसे कुछ समय के लिए बातचीत भी की। पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, कॉर्डियोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उनके स्वास्थ्य संबंधी जरूरी पैरामीटर भी स्थिर हैं। वह सामान्य दिशा-निर्देशों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके संक्रमण की दर में कमी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed