फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalraj Mishra speaks about two years of modi govt.

केंद्रीय मंत्री का दावा, यूपी को दो साल में मिलीं 91 हजार नौकरियां

Sun, 29 May 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 May 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
Kalraj Mishra speaks about two years of modi govt.
कलराज मिश्र - फोटो : amar ujala

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले दो साल में कुल 9,256 इकाइयों की स्थापना कराकर 91,663 लोगों को रोजगार दिया गया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 314 करोड़ रुपये अनुदान दिया है।

विज्ञापन


यहां राज्य स्तर के 75 और राष्ट्रीय स्तर के 8 वेंडर विकास कार्यक्रम शुरू किए गए हैं ताकि सरकारी खरीद में एमएसएमई की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने दावा किया कि दो साल में न केवल हिंदुस्तान की छवि सुधरी है, बल्कि बेरोजगारी की समस्या पर काबू पाने में भी सफलता मिली है।
विज्ञापन


कलराज रविवार को यहां केंद्र सरकार के दो साल का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया के साथ ही ग्रामीण इलाकों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। मोदी सरकार की प्राथमिकता में गरीब, गांव और किसान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख से एक करोड़ त‌क दिया जा रहा है ऋण

Kalraj Mishra speaks about two years of modi govt.

पहली बार बजट में दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का आवंटन किसानों और गांवों को ध्यान में रखकर किया गया है। मुद्रा योजना के तहत 20 हजार करोड़ रुपये का कार्पस फंड बनाया गया है।

दलितों व महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक ऋण दिया जा रहा है। महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए 218 करोड़ रुपये की मदद दी जा चुकी है। 53 से ज्यादा स्थानों पर स्किल डवलपमेंट के संस्थान खोले गए हैं।

सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए ई-गवर्नेंस को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले 50 प्रतिशत से कम फसल के नुकसान पर मदद नहीं मिलती थी। अब इसे 33 प्रतिशत कर दिया गया है।

जन-धन योजना में यूपी में खुले 3.27 करोड़ खाते

Kalraj Mishra speaks about two years of modi govt.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जन-धन योजना के तहत जीरो बैलैंस पर यूपी में 3.27 करोड़ खाते खोले गए हैं। बैंकों में इससे 5,878 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। बेहद कम प्रीमियम पर सुरक्षा बीमा योजनाएं लागू की गई हैं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पेंशन की व्यवस्था की गई।

प्रधानमंत्री की अपील पर डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने रसोई गैस सब्सिडी छोड़ दी है। इस पैसे से गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने के लिए उज्ज्वला योजना शुरू की गई है। विभिन्न योजनाओं में गरीबों के हिस्से का पैसा अब डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम से उनके खाते में आएगा।

मोदी : मैन विद विजन एंड एक्शन
कलराज ने कहा, मोदी के नेतृत्व में देश में आत्मविश्वास बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की छवि सुधरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मोदी को मैन ऑफ एक्शन बता रहे हैं तो ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री उन्हें मैन विद विजन एंड एक्शन बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed